<
Categories: मनोरंजन

रोटी अल्लाह देता है, तुम नहीं ! जब सरोज खान ने सलमान खान के घमंड को पल भर में कर दिया था चूर

'अंदाज अपना अपना' के सेट पर सलमान खान और सरोज खान के बीच आमिर खान को लेकर भयंकर झगड़ा हुआ था. सलमान ने गुस्से में सरोज खान के साथ बदतमीजी की, जिस पर उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा था रोटी अल्लाह देता है, तुम नहीं. हालांकि, सालों बाद सलमान ने माफी मांगकर इस मनमुटाव को खत्म किया.

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर स्वर्गीय सरोज खान ने एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान के साथ हुई अपनी अनबन का जिक्र किया था.  यह घटना साल 1994 की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दौरान की है.  सरोज खान ने बताया था कि सलमान खान उनके काम करने के तरीके से काफी नाराज थे.  उन्हें लगता था कि सरोज जी फिल्म के दूसरे हीरो, आमिर खान पर ज्यादा ध्यान दे रही है और उन्हें बेहतर डांस स्टेप्स सिखा रही है.

जब सलमान ने कहा- तुम आमिर को ज्यादा स्टेप्स देती हो

सलमान खान को लगा कि उनके साथ भेदभाव हो रहा है.  उन्होंने सेट पर सबके सामने सरोज खान से अपनी नाराजगी जाहिर की.  सरोज खान के अनुसार, उस वक्त सलमान का बात करने का तरीका काफी रूखा और कड़वा (Rude) था.  गुस्से में सलमान ने सरोज खान से यहां तक कह दिया था कि  देखना, जब मैं एक बहुत बड़ा स्टार बन जाऊंगा, तो तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगा.

सरोज खान का करारा जवाब: रोटी अल्लाह देता है

सरोज खान अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती थी.  उन्होंने सलमान की धमकी से डरे बिना उन्हें तुरंत करारा जवाब दिया.  सरोज जी ने कहा,  देखो सलमान, रोटी अल्लाह देता है, तुम नहीं.  अगर मेरे अंदर हुनर है, तो मुझे काम मिलता रहेगा और कोई मुझे रोक नहीं पाएगा.  इस तीखी बहस के बाद दोनों के बीच सालों तक बातचीत बंद रही और एक लंबा मनमुटाव चला.

सालों बाद सलमान ने मांगी माफी: बदल गया रिश्ता

वक्त के साथ चीजें बदलीं और सलमान खान को अपनी गलती का अहसास हुआ.  एक दिन सलमान खुद सरोज खान के पास पहुंचे और पुरानी बातों के लिए उनसे माफी मांगी.  उन्होंने सरोज जी से वादा किया कि वे उनके साथ फिर से काम करेंगे.  यही नहीं, जब सरोज खान के पास काम की कमी थी, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ के लिए बुलाया और मुश्किल वक्त में उनकी खूब मदद भी की.  इस तरह एक पुरानी दुश्मनी गहरी दोस्ती और सम्मान में बदल गई.
Mansi Sharma

Recent Posts

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST