Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aamir Arijit Meeting: अरिजीत से मिलने गुपचुप तरीके से पहुंचे आमिर खान, दोनों में हुई सीक्रेट बात?

Aamir Arijit Meeting: अरिजीत से मिलने गुपचुप तरीके से पहुंचे आमिर खान, दोनों में हुई सीक्रेट बात?

Aamir Arijit Meeting: हाल ही में अरिजीत सिंह ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया. इसका ऐलान करते ही सभी लोग एकदम से चौंक गए. यह खबर सुनते ही उनके फैंस के कमेंट की बाढ़ आने लगी. सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पड़ियां होने लगीं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अरजीत सिंह ने यह जानकारी दी थी कि वे अब फिल्मों के लिए गानें नहीं गाएंगे. यह डिसीजन क्यों लिया गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. अरिजीत से मिलने उनके घर अभिनेता आमिर खान पहुंचे. 

Last Updated: February 3, 2026 | 7:19 PM IST
Arijit Singh has retired from singing in films - Photo Gallery
1/9

अरिजीत सिंह ने फिल्मों में गाने से लिया सन्यास

अरिजीत सिंह बॉलीवुड का काफी बड़ा नाम हैं. उनके पूरी दुनिया में फैंस हैं. उनके रिटायमेंट की खबर सुनते ही फैंस को झटका लगा. हालांकि, यह सही है कि वे अब फिल्मों में गाना नहीं गाएंगे.

Aamir Khan met with them - Photo Gallery
2/9

आमिर खान ने की मुलाकात

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद रविवार शाम उनके घर बॉलीवुड के दिग्गज आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे. उनके घर जियागंज में मिस्टर परफेक्शनिस्ट को देख लोगों की भीड़ लगने लगी. बता दें कि आमिर को संडे के दिन कोलकाता एयरपोर्ट पर देखा गया था. वे पैप्स से छुपते नजर आए थे.

The visit was kept secret - Photo Gallery
3/9

विजिट को रखा सीक्रेट

जानकारी के अनुसार, आमिर खान इस दौरे को सीक्रेट रखना चाहते थे. वे एयरपोर्ट से डायरेक्ट अरिजीत सिंह के घर गए. उनके इस तरह जाने को लेकर पूरी तरह से पर्सनल रखा गया. लेकिन, इतना बड़ा स्टार किसी की नजर से कैसे बच सकता है.

Fans spotted it - Photo Gallery
4/9

फैंस ने किया स्पॉट

रविवार की रात आमिर जब वहां पहुंचे तो वहां के लोगों को उनकी भनक लग गई. देखते ही देखते सोशल मीडिया कई वीडियोज वायरल होने लगे. उनकी अरिजीत से मुलाकात को वे फैंस की नजरों से नहीं छुपा सके.

An exclusive interview with Arijit Singh - Photo Gallery
5/9

अरिजीत सिंह से खास मुलाकात

उनकी अरिजीत से मुलाकात के वीडियो वायरल होने लगे. वीडियो से यह अंदाजा लगाया गया कि दोनों मीटिंग बहुत खास रही. मीटिंग किस बारे में थी, इसकी कोई जानकारी नहीं है.

The actor went kite flying - Photo Gallery
6/9

एक्टर ने की पतंगबाजी

आमिर खान ने पतंगबाजी में भी हाथ आजमाया. उन्हें सिंगर अरिजीत सिंह के छत पर पतंगबाजी करते देखा गया. वायरल वीडियो से यह अनुमान लगाया गया कि उनके क्रू के लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया.

Discussion about the meeting - Photo Gallery
7/9

मीटिंग को लेकर चर्चा

आमिर खान ने सिंगर से मीटिंग क्यों की, इसकी ऑफिशियल इंफोर्मेशन तो अभी सबके सामने नहीं आई. लेकिन ऐसी हवा-हवाई बातें सामने आ रही हैं कि अरिजीत सिंह के डिसीजन पर आमिर उनसे पर्सनली तौर पर बात करना चाहते थे.

The idea of ​​celebrating came up - Photo Gallery
8/9

मनाने की बात आई सामने

हालांकि, अफवाहों की माने तो चर्चा हो रही है कि आमिर खान, अरिजीत सिंह को मनाने गए थे. फिलहाल, सच्चाई क्या है, यह तो उन दोनों तक ही सीमित है. बता दें कि आमिर और अरिजीत सिंह ने कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम किया है. आमिर खान की कई फिल्मों में सिंगर अरिजीत सिंह ने गाने गाए हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

नोट - यहां दिया गया लेख मनोरंजन और सामान्य जानकारी के लिए है. इंडिया न्यूज किसी तरह के भ्रम की पुष्टि नहीं करता है.