Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 7 साल की उम्र में टैक्स, बचपन में एक्टिंग और फिर बने सिंगर-एंकर, बेहद दिलचस्प है इस एक्टर का सफर

7 साल की उम्र में टैक्स, बचपन में एक्टिंग और फिर बने सिंगर-एंकर, बेहद दिलचस्प है इस एक्टर का सफर

Aditya Narayan: मनोरंजन की दुनिया में कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनका कैमरे से रिश्ता बचपन से ही जुड़ जाता है. इन्हीं में एक नाम है आदित्य नारायण, जो मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं.  आदित्य ने बेहद कम उम्र में मनोरंजन की दुनिया में कदम रख दिया था. उन्होंने 4 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम शुरू किया, फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरा और आगे चलकर टीवी की दुनिया में एक लोकप्रिय एंकर के तौर पर भी पहचान बनाई. हालांकि उनके बचपन से जुड़ी एक बात आज भी लोगों को हैरान करती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो आदित्य ने महज सात साल की उम्र में इनकम टैक्स भरना शुरू कर दिया था.

Last Updated: August 9, 2026 | 12:32 PM IST
Stage performance at the age of 4 - Photo Gallery
1/6

4 साल की उम्र में स्टेज परफॉर्मेंस

आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता उदित नारायण हिंदी सिनेमा के मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. ऐसे में संगीत उनके घर का हिस्सा था लेकिन आदित्य ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने 4 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था. इसके बाद उन्होंने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू किया.

Aditya Narayana in 90's - Photo Gallery
2/6

90 के दशक में पहचान

फिल्मी दुनिया में उनकी पहली बड़ी पहचान 1990 के दशक में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से बनी. फिल्म में उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ काम किया था. हालांकि उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थी. आदित्य बचपन में ही बतौर गायक भी काम करने लगे थे. यही वजह थी कि बहुत छोटी उम्र में उनकी अपनी आमदनी शुरू हो गई थी.

7 साल की उम्र में भरा इनकम टैक्स

आदित्य ने कई मौकों पर अपने बचपन की कमाई और टैक्स को लेकर बात की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह सात साल की उम्र से इनकम टैक्स भर रहे थे. दरअसल, बतौर बाल कलाकार और सिंगर उनकी कमाई इतनी थी कि उन्हें टैक्स के दायरे में आना पड़ा. आदित्य के लिए यह सिर्फ कम उम्र में पैसे कमाने की बात नहीं थी बल्कि बचपन में ही उन्हें उन जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ा, जिनसे आमतौर पर बच्चे काफी दूर रहते हैं.

became singer like father - Photo Gallery
4/6

पिता के नक्शेकदम पर चलकर बने सिंगर

आदित्य के लिए गायकी कोई नई चीज नहीं थी. उनके पिता उदित नारायण खुद इंडस्ट्री के बड़े गायकों में शामिल रहे हैं. ऐसे में बचपन से ही आदित्य को संगीत का माहौल मिला. बाल कलाकार के तौर पर काम करने के साथ-साथ आदित्य ने कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी. उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में बाल गायक के रूप में गाने गाए. आगे चलकर उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर भी अपनी पहचान मजबूत की. उनकी आवाज को दर्शकों ने खास तौर पर युवा और एनर्जेटिक गानों में पसंद किया.

made identity in tv anchoring - Photo Gallery
5/6

एंकरिंग में बनाया नाम

आदित्य नारायण के करियर का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनकी एंकरिंग रही. टीवी रियलिटी शो की दुनिया में उन्होंने बतौर होस्ट खूब लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने 'सा रे गा मा पा चैलेंज' जैसे म्यूजिक रियलिटी शो को होस्ट किया. शो में उनकी एनर्जी, मजाकिया अंदाज और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने के तरीके ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया. इसके बाद वह कई बड़े सिंगिंग रियलिटी शोज का चेहरा बने. उन्हें 'इंडियन आइडल' के होस्ट के तौर पर भी उन्हें काफी पसंद किया गया. मंच पर कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती और जजों के साथ उनकी नोकझोंक शो का अहम हिस्सा बन गई.

Tried a hand at films too - Photo Gallery
6/6

फिल्मों में भी आजमाया हाथ

आदित्य ने बड़े होकर फिल्मों में बतौर एक्टर भी अपनी किस्मत आजमाई. साल 2010 में आई फिल्म 'शापित' में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई. हालांकि एक्टिंग में उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जिसकी शायद उम्मीद की गई थी. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपना ज्यादा ध्यान गायकी और टेलीविजन की ओर कर लिया. यहां उनकी प्रतिभा को ज्यादा व्यापक पहचान मिली.

More News