Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Best Holi Song: नहीं तैयार है होली सॉन्ग प्लेलिस्ट… तो एड करें ‘रंग बरसे’ से ‘बलम पिचकारी’ तक ये पॉपुलर गानें, जिनके बिना अधूरा है त्योहार

Best Holi Song: नहीं तैयार है होली सॉन्ग प्लेलिस्ट… तो एड करें ‘रंग बरसे’ से ‘बलम पिचकारी’ तक ये पॉपुलर गानें, जिनके बिना अधूरा है त्योहार

Best Holi Songs 2026: होली का त्योहार रंगों और उल्लास से भरा होता हैऔर इसे स्पेशल बनाते है बॉलीवुड के होली सॉन्ग ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली है’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’, जिसके बिना ये रंगों का त्योहार अधूरा माना जाता हैं, अगर आपने अभी तक होली पार्टी सॉन्ग की प्ले लिस्ट तैयार नहीं की है, तो आप यहां दिए गए बॉलीवुड के टॉप होली पार्टी सॉन्ग को अपनी प्लेलिस्ट में एड कर सकते हैं.

Last Updated: March 2, 2026 | 3:23 PM IST
Film Silsila- Song Rang Barse - Photo Gallery
1/10

रंग बरसे (सिलसिला)

1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली है’ सालों से होली के त्योहारों में बजाया जा रहा है और आज भी यह हर होली पार्टी की पहली चॉइस है. ये गीत अमिताभ बच्चन के पिता और भारतीय साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की लिखा है और इसे खुद अमिताभ बच्चन ने गाया है.

Film Baghban- Song Holi Khele Raghuveera - Photo Gallery
2/10

होली खेले रघुवीरा (बागबान)

2003 में रिलीज हुई फिल्म बागबान का गान होली खेले रघुवीरा सबसे पॉपुलर सॉन्ग में से एक हैं, इस गाने के बिना होली का त्योहार अधूरा अधूरा लगता है. इस हिट होली सॉन्ग को अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है. वहीं गाने को अमिताभ बच्चन, सुखविंदर सिंह, अलका यागनिक और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है और इस गीत को समीर ने लिखा है.

Film Waqt -Song Lets Play Holi - Photo Gallery
3/10

लेट्स प्ले होली (वक्त)

2005 में रिलीज हुई फिल्म वक्त का गाना ‘लेट्स प्ले होली’ हर होली पार्टी की जान है, कहा जा सकता है कि इस गाने के बिना होली की मस्ती भरी पार्टी में कमी लगती है. होली के दिन लोग रील्स बनाने या इंस्टाग्राम स्टोरी लगाने के लिए इसे पसंद करते हैं.

Film Shole- Song Holi Ke Din Dil Khil Jate Hai - Photo Gallery
4/10

होली के दिन दिल खिल जाते हैं (शोले)

1975 मे रिलीज हुई कल्ट हीट फिल्म ‘शोले’ का सबसे पॉपुलर गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ भी इस लिसे्ट में शुमार है. होली पार्टी में इस गाने के बजते ही लोगों के पैर खुद बा खुद थिरकने लगते हैं.

Film Darr- Song Sajan Hame Ase Rang Lagana - Photo Gallery
5/10

सजन हमें ऐसे रंग लगाना (डर)

1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की हिट फिल्म डर का गाना ‘सजन हमें ऐसे रंग लगाना’ होली के सबसे पॉपुलर गानों में से एक हैं. होली के दिन यह हिट गाना आपको जरूर किसी गली-मोहल्ले में जसुनने को मिल जाएगा.

Film Mother India- song Holi Aayi Re Kanhai - Photo Gallery
6/10

होली आई रे कन्हाई (मदर इंडिया)

1957 में रिलीज हुई भारतीय सिनेमा जगत की सुपरहिट फिल्म ‘मदर इंडिया’ का गाना ‘होली आई रे कन्हाई’ का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस गाने को कई होली समारोह में बजाया जाता है और लोग इस पर जमकर नाचते हैं.

Film Kati Patang -Song Aaj Na Chorenge - Photo Gallery
7/10

खेलेंगे हम होली (कटी पतंग)

1971 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म ‘कटी पतंग’ का गाना ‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली’ सबसे हिट गानों में से एक है. रंगों के त्योहार को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए आप इसे आसानी से अपनी होली प्ले लिस्ट में एड कर सकते हैं.

Film Paraya Dhan- Song Holi Re Holi - Photo Gallery
8/10

होली रे होली (पराया धन)

1971 में आई फिल्म पराया धन का गाना हिट गाना ‘होली रे होली’ इस रंगों के त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देता है और हर होली पार्टी का मजा बंध देता है

Film Nadiya Ke Paar- Song Jogi ji dhoondh ke la do - Photo Gallery
9/10

जोगी जी ढूंढ के ला दो (नदिया के पार)

1982 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘नदिया के पार’ का गाना ‘जोगी जी ढूंढ के ला दो’ खास होली के मौके के लिए बनाया गया है. इसलिए इस गाने को बजाए बिना होली का त्योहार फिका-फिका सा लगता है.

Film Yeh Jawaani Hai Deewani - Song Balam Pichkari - Photo Gallery
10/10

बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)

2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का गाना बलम पिचकारी आज के युवाओं के सबसे पसंदीदा होली सॉन्ग में से एक है. होली की पार्टी में यह गाना आपको कहीं ना कहीं जरूर सुन्ने को मिलेगा

More News