OTT Comedy Series: बोरिंग वीकेंड को बनाना है मजेदार? OTT की ये 5 कॉमेडी सीरीज देख; हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
OTT Comedy Series: अगर आप भी रोज-रोज के काम से बोर हो गए हैं और कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. OTT पर ऐसी कई कॉमेडी सीरीज आ गई हैं जो आपको हंसा-हंसाकर पागल कर देंगी. इन सीरीज की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इन्हें पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. इनमें सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि कहानी में कई धमाकेदार ट्विस्ट भी हैं जो आपको आखिर तक बांधे रखेंगे. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं उन 5 सीरीज के बारे में जो इस वक्त सबसे ज्यादा छाई हुई हैं.
चुंबक
आतिश कपाड़िया की ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर है. इसमें चुंबक कॉलोनी के 5 परिवारों की मजेदार कहानी दिखाई गई है. कॉमेडी से भरपूर इस शो में नीना गुप्ता, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी और हेली शाह जैसे कई बड़े सितारे हैं.
वेटिंग है
दिव्येंदु शर्मा की ये नई सीरीज प्राइम वीडियो पर आई है. 7 एपिसोड की इस कहानी में कॉमेडी के साथ क्राइम का तड़का भी है. इसमें हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और यशपाल शर्मा भी हैं. एक बार देखना शुरू करेंगे तो रुक नहीं पाएंगे.
आदर्श बाल विद्यालय
के के मेनन की ये सीरीज स्कूल के बच्चों और टीचर्स की कहानी है. इसमें हंसी के साथ-साथ कई ट्विस्ट भी आते हैं. के के मेनन की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है. अर्चना पूरन सिंह भी इसमें हैं. इसे प्राइम पर देखें.
मामला लीगल है
नेटफ्लिक्स की ये कोर्टरूम कॉमेडी लोगों की फेवरेट बन गई है. इसके 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों ही हिट रहे हैं. रवि किशन ने वकील के रोल में कमाल कर दिया है. उनके साथ नैला ग्रेवाल और निधि बिष्ट भी हैं.
गुल्लक
सोनी लिव की ये सीरीज सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. इसके 5 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन हिट रहा है. ये एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है. इसमें कॉमेडी के साथ इमोशन और ट्विस्ट भी हैं.