Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम और अमिताभ बच्चन को धमकी मिलने की खबर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Written By:
Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

Mobile Ads 1x1

Diljit Dosanjh Threat Email: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले की जांच अभी जारी है. इसी बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर धमकी मिलने की खबर सामने आई है. मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इस ईमेल में मेयर के कार्यालय और 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के इंडिया टूर कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. इसके अलावा, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला है. इस ईमेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है. इसके अलावा, मुंबई के तीन से चार स्कूलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

मेयर के कार्यालय को तीसरी बार मिली धमकी

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेयर रितु तावड़े से जुड़े मामले में इस तरह की यह तीसरी घटना बताई जा रही है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए गए.

स्कूलों में भी की गई जांच

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तय नियमों के अनुसार संबंधित जगहों की जांच की. इसमें मेयर का कार्यालय और धमकी में बताए गए स्कूल शामिल थे. पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान हर जरूरी सावधानी बरती. हालांकि, जांच के दौरान किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इससे राहत मिली है, लेकिन पुलिस मामले को हल्के में नहीं ले रही है.

ये भी पढ़ें:  Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

ईमेल भेजने वाले की तलाश में पुलिस

मुंबई पुलिस अब इस मामले की आगे जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या वजह है. फिलहाल, ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई को लेकर जांच जारी है. अधिकारियों की ओर से मामले में आगे की जानकारी मिलने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

MORE NEWS