Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • LPG की टेंशन खत्म? इस देश में गैस की बड़ी खोज से मची हलचल, क्या अब दुनिया को मिलेगी राहत?

LPG की टेंशन खत्म? इस देश में गैस की बड़ी खोज से मची हलचल, क्या अब दुनिया को मिलेगी राहत?

Egypt Gas Discovery: इजरायल- अमेरिका और ईरान जंग के बीच एक राहतभरी खबर सामने आ रही है, जिससे LPG की सप्लाई में मदद मिल सकती है. दरअसल मीडिल ईस्ट मे चल रहे तानव के बीच इस देश में गैस के नए बंडार मिलने से पूरी दुनिया में काफी उत्साह है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह कौन-सा देश है, इसकी खोज कैसे हुई और इसकी खोज से वैश्विक तेल और गैस संकट पर पड़ने वाले संभावित असर क्या होंगे.
Last Updated: March 30, 2026 | 6:36 PM IST
In which country were large gas reserves discovered? - Photo Gallery
1/7

किस देश में गैस के बड़े भंडार मिले

मिस्र में एक नया गैस क्षेत्र मिला है. उम्मीद है कि इससे हर दिन लगभग 26 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और लगभग 2,700 बैरल कंडेनसेट मिलेगा.

Where and how were gas reserves discovered in Egypt? - Photo Gallery
2/7

मिस्र में गैस का भंडार कहां और कैसे मिला?

यह खोज मिस्र के दक्षिण कलाबशा क्षेत्र में हुई. गैस के ये भंडार SKAL-1X खोज कुएं की ड्रिलिंग के दौरान मिले.

Which company is overseeing the gas reserve project in Egypt? - Photo Gallery
3/7

मिस्र में गैस का भंडार प्रोजेक्ट की देखरेख कौन सी कंपनी कर रही है?

इस प्रोजेक्ट में अपाचे कॉर्पोरेशन की अहम भूमिका है. इस क्षेत्र में पहले से ही काम कर रही यह कंपनी अब अपनी गतिविधियों को और बढ़ाने के लिए तैयार है.

Utilization of Existing Infrastructure in Egypt - Photo Gallery
4/7

मिस्र में मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल

यह नया क्षेत्र उस इलाके के बहुत करीब है जहां पहले से ही काम चल रहा है. इस रणनीतिक जगह से लागत कम करने और उत्पादन जल्दी शुरू करने में मदद मिलेगी.

Efforts to Increase Domestic Gas Production - Photo Gallery
5/7

घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने के प्रयास

मिस्र अपनी घरेलू गैस की जरूरतों को खुद ही पूरा करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है, जिससे गैस के आयात पर उसकी निर्भरता कम हो सके.

Egypt Signs Major LNG Deals with Qatar - Photo Gallery
6/7

मिस्र ने कतर से LNG के लिए किये बड़े सौदे

हाल ही में, मिस्र ने कतर से LNG की सप्लाई बढ़ाने और जर्मनी के साथ ऊर्जा सहयोग को बेहतर बनाने के प्रयास भी शुरू किए हैं.

Egypt has also struck a major gas deal with Israel. - Photo Gallery
7/7

मिस्र ने इजराइल के साथ भी गैस का किया बड़ा सौदा

मिस्र और इजराइल ने लगभग $35 बिलियन का एक गैस समझौता किया है, जिसके तहत साल 2040 तक बड़ी मात्रा में गैस की सप्लाई की जाएगी.

More News