Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Actors or singers quit: अरिजीत सिंह ही नहीं इन सिंगर्स, एक्टर्स और एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, बताए ये कारण

Actors or singers quit: अरिजीत सिंह ही नहीं इन सिंगर्स, एक्टर्स और एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, बताए ये कारण

Actors or singers Quit: बीते दिन बॉलीवुड के दिग्गज गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को हैरान और बावुक कर दिया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी को नए साल की शुभकामनाएं. मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद, मैं घोषणा करना चाहता हूं कि एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अब कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहा हूं. ये एक खूबसूरत सफर था. उनके इस मैसेज के सामने आते है उनके पैंस को बड़ा झटका लगा. हालांकि पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि किसी सिंगर ने इस तरह से इंडस्ट्री को अलविदा कहा हो. इससे पहले भी सिंगर लकी अली गायकी से दूर चले गए हैं. इसके अलावा कई एक्टर्स और एक्ट्रेस भी बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह चुके हैं.

Last Updated: January 28, 2026 | 2:45 PM IST
Arijit Singh - Photo Gallery
1/6

अरिजीत सिंह

27 जनवरी 2026 की शाम को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि वे गाने बनाते रहेंगे, वे बॉलीवुड गानों की बजाय चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और अपने संगीत पर ध्यान देंगे.

Lucky Ali - Photo Gallery
2/6

सिंगर लकी अली

सिंगर लकी अली ने अपनी रुहानी आवाज से इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान बनाई. लेकिन लंबे समय से वे बॉलीवुड गायकी से दूर हैं. कहा जा रहा है कि वे वर्तमान संगीत शैली से असहज महसूस करते हैं.

Vikrant Messy - Photo Gallery
3/6

विक्रांत मेसी

12वीं फेल को बड़ी सफलता मिलने के बाद एक्टर विक्रांत मेसी ने दिसंबर 2024 में घोषणा की कि वे 2025 के बाद आगे एक्टिंग नहीं करेंगे.उन्होंने व्यक्तिगत जीवन और परिवार को समय देने के लिए फैसला लिया.

Zaira Wasim - Photo Gallery
4/6

जायरा वसीम

दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय करने के बाद जायरा वसीम ने साल 2019 में एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया. उन्होंने कहा था कि फिल्मी दुनिया उनकी इस्लामिक मान्यताओं के रास्ते में आ रही हैं और इसलिए वे एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं.

Imran Khan - Photo Gallery
5/6

इमरान खान

'जाने तू या जाने ना' फेम अभिनेता इमरान खान ने 2015 में अचानक एक्टिंग कररियर छोड़ दिया. वे अब निर्देशन ौर बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं.

Asin Thottumkal - Photo Gallery
6/6

असिन थोट्टूमकल

एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने तमिल, तेलुगू और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया. 2008 में फिल्म गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने रेडी, हाउसफुल 2 और बोल बच्चन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. 2016 में उन्होंने बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली.

More News