Holi 2026: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ से लेकर शबाना आज़मी-जावेद अख्तर तक, इन बड़े सितारों पर चढ़ा होली का गुलाल, देखें खूबसूरत तस्वीरें
देशभर में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और बॉलीवुड के सितारे भी इसमें पीछे नहीं है. साल 2026 की होली फिल्मी सितारों के लिए बेहद खास रही. मुंबई के जुहू और बांद्रा इलाकों में सितारों ने अपने घरों और दोस्तों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी.
विक्की और कैटरीना की रोमांटिक होली
बॉलीवुड के नए पेरेंट्स, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी होली सादगी से मनाई. परिवार के साथ हुए इस जश्न में सनी कौशल और इसाबेल कैफ भी शामिल थे. कैटरीना की साझा की गई रंगीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सफेद कपड़ों और प्यारी मुस्कान के साथ पूरे परिवार ने इस त्यौहार का आनंद लिया.
वरुण धवन और नताशा की मस्ती
वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के साथ होली का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर रंग और गुलाल से सराबोर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी मशहूर मुस्कान प्रशंसकों का दिल जीत रही है.
कृति सेनन की फैमिली होली
कृति सेनन ने इस साल की होली अपनी बहन नुपुर सेनन और जीजू स्टेबिन बिन के साथ बेहद खास अंदाज में मनाई. इस मौके पर कृति क्लासिक सफेद रंग के आउटफिट में नजर आई, जिस पर होली के चटक रंग बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
रंगों में रंगा रणदीप हुड्डा -लिन लैशराम का प्यार
रणदीप हुड्डा ने इस साल की होली अपनी पत्नी लिन लैशराम और पूरे परिवार के साथ बड़े उत्साह से मनाई. सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों के चेहरे चटख रंगों से गुलालमय नजर आ रहे है.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी का मस्ती भरा परिवार
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बच्चों और दोस्तों के साथ रंगों का त्यौहार मनाया. सोहा अली खान के साथ सेल्फी और बच्चों की मस्ती भरी तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. नेहा के लिए यह दिन परिवार के साथ हंसी-मजाक और यादगार पल बिताने का जरिया बना.
सोहा अली खान और कुणाल खेमू का 'कलरफुल' धमाका
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने नेहा धूपिया के साथ जमकर होली खेली. गुलाल, पिचकारी और पानी के गुब्बारों के साथ इस ग्रुप ने बचपन वाली मस्ती दोबारा जी.
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की मशहूर होली पार्टी
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों का तांता लगा रहा. सफेद कुर्ते और सिर पर पटके के साथ शबाना का 'स्टाइलिश एथनिक' लुक चर्चा का विषय बना.