Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बाजार का पैकेट वाला दलिया छोड़िए, घर पर गेहूं से बनाएं ताजा दलिया, मिनटों में तैयार होगा

बाजार का पैकेट वाला दलिया छोड़िए, घर पर गेहूं से बनाएं ताजा दलिया, मिनटों में तैयार होगा

How to make porridge at home: दलिया नाश्ते के लिए पसंद किए जाने वाले हेल्दी विकल्पों में शामिल है. बाजार से पैकेटबंद दलिया खरीदने के बजाय आप चाहें तो घर पर ही साबुत गेहूं से ताजा दलिया तैयार कर सकते हैं. इसके लिए बड़ी मशीन की जरूरत भी नहीं है. घर की छोटी चक्की या मिक्सी की मदद से गेहूं को मोटा पीसकर कुछ ही समय में दानेदार दलिया बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

Last Updated: September 25, 2026 | 4:02 PM IST
What is needed to make porridge at home? - Photo Gallery
1/8

घर पर दलिया बनाने के लिए क्या चाहिए?

घर पर दलिया बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसके लिए 2 कप साबुत गेहूं, एक छलनी और मिक्सी का ग्राइंडिंग जार चाहिए. अगर घर में छोटी चक्की है तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. गेहूं अच्छी क्वालिटी का और साफ होना चाहिए.

Firstly, clean the wheat thoroughly. - Photo Gallery
2/8

सबसे पहले गेहूं को अच्छी तरह साफ करें

सबसे पहले गेहूं को अच्छी तरह चुन लें और उसमें मौजूद कंकड़ पत्थर या दूसरी गंदगी अलग कर दें. इसके बाद गेहूं को साफ पानी से धो लें. दलिया बनाने से पहले गेहूं को पूरी तरह सुखाना जरूरी है, इसलिए धोने के बाद इसे धूप में अच्छी तरह सुखा लें.

If you want to keep it for a long time, then roast it like this - Photo Gallery
3/8

लंबे समय तक रखना है तो ऐसे करें रोस्ट

अगर आप तैयार दलिया को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो गेहूं को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर सकते हैं. इसके लिए साफ और सूखे गेहूं को कढ़ाई में धीमी आंच पर करीब 2 से 3 मिनट तक हल्का भूनें. यह स्टेप वैकल्पिक है. ज्यादा तेज आंच पर गेहूं को भूनने की जरूरत नहीं है.

Grind wheat like this in a small mill - Photo Gallery
4/8

छोटी चक्की में ऐसे पीसें गेहूं

अगर आपके घर में छोटी चक्की है तो सूखे गेहूं को सीधे उसमें डालकर मोटा पीस सकते हैं. यहां ध्यान रखना है कि गेहूं को बहुत बारीक न पीसा जाए. दलिया बनाने के लिए गेहूं के दाने मोटे और टूटे हुए होने चाहिए, आटे की तरह महीन नहीं.

The right way to grind in a mixer - Photo Gallery
5/8

मिक्सी में पीसने का सही तरीका

मिक्सी से दलिया बनाते समय सबसे जरूरी है कि गेहूं को लगातार न पीसा जाए. गेहूं को ग्राइंडिंग जार में डालकर 2 3 सेकंड के लिए पल्स मोड पर चलाएं और फिर बंद कर दें. ऐसा 2 से 3 बार करें. इससे गेहूं टूटेगा और दानेदार रहेगा, जबकि लगातार मिक्सी चलाने पर वह आटे में बदल सकता है.

Now sieve and separate the coarse grains. - Photo Gallery
6/8

अब मोटे दानों को छानकर अलग करें

पीसे हुए गेहूं को बड़े छेद वाली छलनी से छान लें. इसमें मोटे दलिये के दाने अलग हो जाएंगे और बारीक पाउडर नीचे निकल जाएगा. नीचे निकले बारीक हिस्से को फेंकने की जरूरत नहीं है. इसे आप आटे में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

Separate the bran and prepare granular porridge - Photo Gallery
7/8

चोकर अलग करके तैयार करें दानेदार दलिया

छलनी में बचे मोटे गेहूं के दानों को एक थाली में निकाल लें. इन्हें हल्का सा फटकने पर ऊपर का ढीला छिलका या चोकर अलग किया जा सकता है. इस तरह आपको घर पर तैयार मोटे और दानेदार गेहूं का दलिया मिल जाएगा.

Store in an airtight container - Photo Gallery
8/8

एयरटाइट डिब्बे में करें स्टोर

तैयार दलिये को किसी साफ और सूखे एयरटाइट कांच या प्लास्टिक के डिब्बे में रखें. इसे नमी से बचाकर रखना जरूरी है. जरूरत के अनुसार निकालकर इससे मीठा या नमकीन दलिया बनाया जा सकता है. घर पर तैयार करने का फायदा यह है कि आप अपनी जरूरत के मुताबिक दलिये की मात्रा और मोटाई तय कर सकते हैं.

More News