Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म, स्पोर्ट्स बायोपिक और लोकप्रिय सीरीज के नए सीजन देखने को मिलेंगे. मनोज बाजपेयी की फिल्म, 'द पैराडाइज', हेतल दवे की बायोपिक, 'द लीजेंड ऑफ हनुमान 7', 'लुपिन 4' और 'फेडिंग ग्रैंडर' समेत कई विकल्प वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं.

Written By:
Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST

Mobile Ads 1x1

Friday OTT Releases: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे मनोरंजन का पूरा इंतजाम करना चाहते हैं, तो 23 अक्टूबर 2026 का शुक्रवार आपके लिए कई नए विकल्प लेकर आ रहा है. इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, स्पोर्ट्स बायोपिक और पौराणिक कहानी से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीरीज तक देखने को मिलेंगी. मनोज बाजपेयी की सस्पेंस से भरी कहानी हो या हनुमान की नई रोमांचक यात्रा, दर्शकों के पास अपनी पसंद के मुताबिक देखने के लिए कई विकल्प हैं. ऐसे में अपनी वीकेंड वॉचलिस्ट तैयार करने से पहले जान लीजिए कि कौन-सी फिल्म और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर से खुलेगा रहस्यों का पिटारा

इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों में मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर भी शामिल है. रितेश शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने निजी फायदे और कर्तव्य के बीच उलझ जाता है. एक रात लिया गया उसका फैसला घटनाओं का ऐसा सिलसिला शुरू करता है, जो उसकी जिंदगी और परिस्थितियों को बदल देता है. फिल्म में नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसे 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

चार दोस्तों की कहानी में अपराध और पुलिस से टकराव

क्राइम ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए चार दोस्तों की कहानी भी आने वाली है. जय, टोनी, साहिल और समीर की महत्वाकांक्षाएं उन्हें स्थानीय अपराध की खतरनाक दुनिया में ले जाती हैं. जल्दबाजी में लिया गया एक फैसला उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है और गैंगस्टरों के साथ-साथ पुलिस से भी उनका टकराव शुरू हो जाता है. इस कहानी में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 23 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी.

ग्रामीण तमिलनाडु की पृष्ठभूमि में दोस्ती और सामाजिक संघर्ष

तमिल सिनेमा की इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है. इसमें कीर्ति सुरेश के साथ सनंथ और ऋषिकांत अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी 1990 के दशक की शुरुआत के ग्रामीण तमिलनाडु में आगे बढ़ती है, जहां बचपन के दो पक्के दोस्त बड़े होते हैं. उनके आसपास जातिगत भेदभाव, संरचनात्मक हिंसा और पुरुषों से जुड़ी कठोर सामाजिक धारणाओं का प्रभाव दिखाई देता है. फिल्म दोस्ती के साथ उस माहौल और सामाजिक चुनौतियों को भी सामने लाती है. इसे 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

‘द पैराडाइज’ और हेतल दवे की संघर्ष भरी कहानी

एक्शन ड्रामा ‘द पैराडाइज’ 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी, मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल, संपूर्णेश बाबू और ईश्वरी राव नजर आते हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. वहीं, स्पोर्ट्स बायोपिक में भारत की पहली पेशेवर महिला सुमो पहलवान हेतल दवे के सफर को दिखाया गया है. श्रियम भगनानी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी में सुमो कुश्ती में अपनी पहचान बनाने की उनकी कोशिशों के साथ बॉडी-शेमिंग, सामाजिक दबाव और लैंगिक रूढ़ियों से संघर्ष को दिखाया गया है. यह फिल्म 23 अक्टूबर से जी5 पर उपलब्ध होगी.

हनुमान की नई यात्रा और ‘लुपिन’ का अगला रोमांच

एनिमेटेड पौराणिक सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का सातवां सीजन भी 23 अक्टूबर को रिलीज होगा. इस बार लंका का संघर्ष निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ेगा. रावण के शक्तिशाली नए रूप के सामने आने के बाद हनुमान भगवान राम के भूले-बिसरे इतिहास से जुड़ी खोज पर निकलेंगे. उनकी यात्रा मृत्युलोक तक पहुंचेगी, जहां उन्हें ऐसा अस्त्र तलाशना है जो युद्ध का रुख बदल सके. नया सीजन जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. इसी दिन ‘लुपिन’ का चौथा पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर आएगा. असाने डियोप, जिसका किरदार ओमर साय निभा रहे हैं, पेरिस के संग्रहालयों में हुई सिलसिलेवार चोरियों के कारण नई मुश्किल में फंस जाते हैं. जेल में बंद असाने सेनेगल में अपने परिवार के साथ दोबारा जुड़कर शांत जीवन बिताने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन नई घटनाएं उनकी योजनाओं को बदल देती हैं.

‘फेडिंग ग्रैंडर’ में दौलत, दिवालियापन और रहस्यमयी खरीदार

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ‘फेडिंग ग्रैंडर’ की कहानी स्पेन के बदनाम मार्क्विस डॉन लिएंड्रो के इर्द-गिर्द घूमती है. एंटोनियो डी ला टोरे द्वारा निभाया गया यह किरदार आर्थिक बर्बादी के करीब पहुंच चुका है. मैड्रिड में स्थित उसका कभी भव्य रहा घर भी अब दिवालिया होने की कगार पर है. अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह संपत्ति बेचने का विचार करता है, लेकिन तभी एक अमीर और रहस्यमयी खरीदार उसमें दिलचस्पी दिखाता है. यह घटनाक्रम कहानी में नए सवाल और रहस्य पैदा करता है.

MORE NEWS