Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कोई बैंक तो कोई एयर फोर्स… टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटर्स, जिनके पास सरकारी नौकरी, 2 तो DSP के पद पर

कोई बैंक तो कोई एयर फोर्स… टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटर्स, जिनके पास सरकारी नौकरी, 2 तो DSP के पद पर

Indian cricketers who do government job: भारतीय क्रिकेटरों को अक्सर देश के लिए उनके योगदान और उपलब्धियों के सम्मान में प्रतिष्ठित सरकारी पद दिए गए हैं. कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने दम पर सरकारी नौकरी हासिल की, लेकिन क्रिकेट पर ध्यान दिया. मैदान पर अपने प्रदर्शन से करोड़ों लोगों को प्रेरित करने वाले कई खिलाड़ी देश की महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं.
Last Updated: April 22, 2026 | 2:17 PM IST
Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
1/7

एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस सूची में सबसे प्रमुख नामों में शामिल हैं. साल 2011 में उन्हें भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी. धोनी का सेना से हमेशा गहरा जुड़ाव रहा है और उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण भी लिया है.

Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
2/7

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भारतीय एयर फोर्स ने मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि से सम्मानित किया था. भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया था और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.

Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
3/7

हरभजन सिंंह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को अप्रैल 2001 में पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) की ऑनरेरी पोस्ट ऑफर की थी.

Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
4/7

जोगिंदर शर्मा

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा, जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप फाइनल का आखिरी ओवर फेंका था, वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत हैं.

Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
5/7

केएल राहुल

स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल भी एक सरकारी संस्था से जुड़े हुए हैं. राहुल भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें यह पद खेल कोटे के तहत मिला था.

Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
6/7

उमेश यादव

इसी तरह तेज गेंदबाज उमेश यादव भी भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उपलब्धियों के सम्मान के रूप में की गई थी.

Indian cricketers with government jobs - Photo Gallery
7/7

युजवेंद्र चहल

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल भी एक महत्वपूर्ण सरकारी पद पर कार्यरत हैं. लेग स्पिनर चहल आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, जिससे वह बड़े सरकारी संस्थान से जुड़े कुछ सक्रिय क्रिकेटरों में शामिल हो जाते हैं.

More News