Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Dhoni-CSK Stake Deal: सीएसके ने ठुकराया धोनी का ऑफर, पैसों की वजह से बिगड़ गए दोनों के रिश्ते? IPL 2027 खेलने पर सस्पेंस!

Dhoni-CSK Stake Deal: सीएसके ने ठुकराया धोनी का ऑफर, पैसों की वजह से बिगड़ गए दोनों के रिश्ते? IPL 2027 खेलने पर सस्पेंस!

MS Dhoni CSK Stake Deal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता अटूट माना जाता रहा है. धोनी की कप्तानी में टीम ने 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस 18 साल पुराने रिश्ते में दरार आती नजर आ रही है. 45 साल के धोनी CSK में मालिकाना हक (शेयर) खरीदना चाहते थे, लेकिन फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट के साथ हिस्सेदारी को लेकर बात नहीं बन पाई. आइए जानते हैं 25% से शुरू हुई इस डील का पूरा सच और क्या धोनी अगले सीजन में पीली जर्सी में नजर आएंगे.

Last Updated: August 25, 2026 | 5:41 PM IST
dhoni and CSK - Photo Gallery
1/5

धोनी और CSK के रिश्ते का इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत (2008) से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं. अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. CSK के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.

DHONI-CSK DEAL - Photo Gallery
2/5

टीम में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा

45 साल के धोनी CSK के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए फ्रेंचाइजी में मालिकाना हक (शेयर) खरीदना चाहते थे. वे इसके लिए पूरा भुगतान करने को तैयार थे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बन सकी.

dhoni and CSK - Photo Gallery
3/5

हिस्सेदारी को लेकर क्या हुई बातचीत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेयर के प्रतिशत को लेकर दोनों पक्षों में लगातार मतभेद रहे:
पहला दौर: धोनी ने 25% शेयर मांगे, CSK ने 3% का ऑफर दिया.
दूसरा दौर: धोनी 20% पर आए, CSK ने ऑफर बढ़ाकर 4% किया.
आखिरी दौर: धोनी 18% पर टिके, लेकिन CSK ने 5.5% से ज्यादा देने से मना कर दिया.

dhoni and CSK - Photo Gallery
4/5

बातचीत का अनौपचारिक तरीका

यह पूरी बातचीत मौखिक और अनौपचारिक थी. दोनों पक्षों के बीच कोई कानूनी या लिखित समझौता नहीं हुआ था. मालिकाना हक को लेकर बनी इस असहमति की वजह से रिश्तों में तनाव की खबरें हैं.

MS dhoni - Photo Gallery
5/5

भविष्य पर सस्पेंस

इस विवाद के बाद यह साफ नहीं है कि धोनी अगले आईपीएल सीजन में CSK के लिए खेलेंगे या नहीं. फैंस के बीच उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

More News