पानी में फंसकर बंद हो जाए कार तो क्या करना चाहिए? स्टार्ट करें या नहीं, क्या है सही तरीका
Car Care Tips: अक्सर आपने बरसात के मौसम में देखा होगा कि कार या अन्य वाहन अक्सर पानी में फंस जाते हैं. सड़क पर पानी भरने से कार सड़क पर फंस जाती है और अचानक बंद हो जाती है. हालांकि, ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है.
लेकिन, इस स्थिति में आपको कार को स्टार्ट करना चाहिए या नहीं यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है. लेकिन, क्या वास्तव में ऐसी स्थिति में कार को स्टार्ट करने से इंजन पर असर पड़ता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कार स्टार्ट करें या नहीं?
अगर आपकी कार पानी में फंस गई है तो ऐसे में आपको कार को स्टार्ट करने से बचना चाहिए. अगर आप कार को ऐसी स्थिति में स्टार्ट करते हैं तो ऐसे में कार के इंजन पर प्रभाव पड़ सकता है.
कार को टो करें
अगर आपकी कार पानी में फंसकर बंद हो गई है तो ऐसे में आपको सबसे पहले कार को टो करने के लिए टोइंग वैन या फिर क्रेन को बुलाना चाहिए. इससे आप अपना कर को आसानी से बाहर निकलवा सकते हैं.
इंजन को स्टार्ट न करें
हममें से ज्यादातर लोग कार के पानी में फंस जाने के बाद वाहन को स्टार्ट करने लगते हैं. लेकिन, ऐसी स्थिति में कार को स्टार्ट करना वह भी बार-बार आपकी कार के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है.
कार की खिड़कियां खोलें
अगर आपकी कार पानी में फंस गई है तो ऐसी स्थिति में आपको कार की खिड़कियां खोल देनी चाहिए. इसके साथ ही कार से खिड़की के जरिए बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए.
कार के बोनट को खोलें
अगर आपकी कार पानी में फंसकर बंद हो गई है तो ऐसी स्थिति में कार के बोनट को खोलें. दरअसल, कार के बोनट में कई बार पानी चला जाता है इसलिए बोनट को खोलने से कई बार कार का पानी निकल जाता है.
कार से बाहर निकल जाएं
अगर आपकी कार पानी में फंस जाए तो ऐसी स्थिति में आपको कार से बाहर निकल जाना चाहिए. खासकर तब जब आपकी कार ज्यादा पानी में फंसी हो. इसलिए ऐसी स्थिति में लापरवाही न करें.
मकेनिक बुलाएं
जब आपकी कार पानी में फंस जाए तो ऐसी स्थिति में बिना देर किए आपको मकेनिक को बुला लेना चाहिए. मकेनिक कार के बोनट को खोलकर आसानी से आपकी कार को स्टार्ट कर सकता है.