Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कार के बोनट पर क्यों नहीं रखना चाहिए भारी सामान? क्या इंजन पर पड़ता है असर, जानें इसके नुकसान

कार के बोनट पर क्यों नहीं रखना चाहिए भारी सामान? क्या इंजन पर पड़ता है असर, जानें इसके नुकसान

Side effects of load on Bonnet: कई बार आपने देखा होगा कि लोग कार के बोनट पर भारी सामान रख देते हैं या तो उसपर खुद बैठ जाते हैं. कार के बोनट पर बैठकर कुछ लोग फोटो भी खिंचवाते हैं. लेकिन, क्या कार के बोनट पर ज्यादा वजन रखना सही है.

अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. कार के बोनट पर भारी सामान रख देना कुछ मामलों में बोनट के साथ-साथ इंजन के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Last Updated: March 30, 2026 | 7:11 PM IST
put extra load on bonnet or not - Photo Gallery
1/7

बोनट पर भारी सामान रखें या नहीं

अगर आप कार के बोनट पर कोई भारी सामान जैसे सूटकेस, बोरी आदि रखते हैं तो ऐसा न करें. ऐसा करने के कई नुकसान देखने को मिल सकते हैं. खासकर आपको खुद भी कार के बोनट पर नहीं बैठना चाहिए.

Dent on Bonnet - Photo Gallery
2/7

बोनट पर लग सकता है डेंट

अगर आप बोनट पर कुछ भारी सामान रख देते हैं तो ऐसे में हो सकता है कि आपके बोनट पर डेंट लग जाए. दरअसल, कार का बोनट ज्यादा हेवी नहीं होता है इसलिए सामान रख देने से कई बार डेंट लग सकता है.

Bonnet paint affects - Photo Gallery
3/7

बोनट का पेंट उतरने की समस्या

अगर आप कार के बोनट पर किसी भारी या खुरदुरे सामान को रखते हैं तो ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे करके आपकी कार के बोनट का रंग या पेंट उखड़ने लग जाता है.

Lock system hangs - Photo Gallery
4/7

लॉक सिस्टम जाम होना

कई बार बोनट पर भारी सामान रख देने से बोनट का लॉक जाम हो सकता है. बोनट का लॉक सिस्टम जाम होने से हो सकता है कि कई बार बोनट खुलने में समस्या हो या ऐसे में बोनट अचानक भी खुल सकता है.

harmful for engine - Photo Gallery
5/7

इंजन को नुकसान

बोनट पर ज्यादा भारी सामान रख देने से कुछ मामलों में कार के इंजन पर भी असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में बोनट के नीचे मौजूद सेंसर और रेडिएटर जैसे हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है.

affects bonnet structure - Photo Gallery
6/7

बोनट की बनावट पर दबाव

अगर आप कार की बोनट के ऊपर ज्यादा हेवी लोड या वजन वाली चीज रख देते हैं तो ऐसी स्थिति में बोनट की संरचना यानि उसकी बनावट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

what to do - Photo Gallery
7/7

क्या करना चाहिए?

अगर आप कार के बोनट पर वजन रखते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको हल्का वजन ही रखना चाहिए. हल्के वजन से इंजन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता है और इंजन को नुकसान नहीं होता है.

More News