Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • T20 Most Wickets: बुमराह-चहल सब छूटे पीछे! सुनील नरेन ने रचा इतिहास, टॉप-5 में एक भी भारतीय नहीं; देखें पूरी लिस्ट

T20 Most Wickets: बुमराह-चहल सब छूटे पीछे! सुनील नरेन ने रचा इतिहास, टॉप-5 में एक भी भारतीय नहीं; देखें पूरी लिस्ट

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. नरेन ने मैच में जॉन कैंपबेल का विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह दुनिया के सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 650 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं.

आइए जानते हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में एक भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है.

Last Updated: August 27, 2026 | 11:24 AM IST
Andre Russell - Photo Gallery
1/5

5. आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं. उन्होंने अपने आक्रामक खेल और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टी20 क्रिकेट में कुल 535 विकेट अपने नाम किए हैं.

Imran Tahir - Photo Gallery
2/5

इमरान ताहिर

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर अपनी शानदार फिरकी और अनोखे सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से कुल 582 विकेट हासिल किए हैं और चौथे नंबर पर मौजूद हैं.

Dwayne Bravo - Photo Gallery
3/5

3. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो लंबे समय तक टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. डैथ ओवरों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 631 विकेट चटकाए हैं.

Sunil Narine - Photo Gallery
4/5

2. सुनील नरेन

650 विकेटों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के रहस्यमयी स्पिनर सुनील नरेन आ गए हैं. नरेन ने 611 टी20 मैचों में 650 विकेट पूरे करके यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

Rashid Khan - Photo Gallery
5/5

1. राशिद खान

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पहले नंबर पर काबिज हैं. राशिद खान ने महज 547 मैचों में रिकॉर्ड 736 विकेट अपने नाम किए हैं और वह इस सूची के सिरमौर हैं.

More News