Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं शेफाली बग्गा? जिनके साथ दिखे थे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, बिग बॉस से मिली पहचान

कौन हैं शेफाली बग्गा? जिनके साथ दिखे थे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, बिग बॉस से मिली पहचान

Who Is Shefali Bagga: भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में युजवेंद्र चहल मशहूर सेलिब्रिटी शेफाली बग्गा के साथ नजर आए थे. इसके बाद क्रिकेट की गलियों से लेकर एंटरटेनमेंट की दुनिया तक शेफाली बग्गा की चर्चा शुरू हो गई. चहल और शेफाली बग्गा को मुंबई के एक फैशनेबल रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया था. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन दोनों के बीच कुछ चल रहा है. उसी दौरान चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. ऐसे में चहल का शेफाली का साथ दिखने से उनके रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि चहल और शेफाली की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया. पिछले कुछ दिनों से शेफाली बग्गा खूब सुर्खियों में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं शेफाली बग्गा…

Last Updated: February 5, 2026 | 3:06 PM IST
Shefali Bagga tv anchor - Photo Gallery
1/8

कौन हैं शेफाली बग्गा?

31 साल की शेफाली बग्गा एक टीवी एंकर, जर्नलिस्ट और एक्टर हैं. शेफाली बग्गा नई दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने 2015 में तेज (Tez) न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने आज तक और एबीपी न्यूज जैसे बड़े चैनलों के लिए काम किया.

Shefali Bagga Education - Photo Gallery
2/8

कहां से की पढ़ाई?

शेफाली बग्गा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से ग्रेजुएशन किया और फिर इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की ट्रेनिंग ली. इसके बाद उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की.

Shefali Bagga Big Boss - Photo Gallery
3/8

बिग बॉस से मिली पहचान

साल 2019 में शेफाली बग्गा ने बिग बॉस 13 में भाग लिया. बिग बॉस का यह सीजन काफी ज्यादा हिट रहा था, जिसके चलते शेफाली बग्गा को बड़ी पहचान मिली. बिग बॉस में जाने की वजह से उन्हें घर-घर के लोग जानने लगे. बिग बॉस में वह अपने बेबाक स्वभाव के लिए मशहूर थीं.

Shefali Bagga Sports Anchor - Photo Gallery
4/8

स्पोर्ट्स एंकर भी बनीं

मौजूदा समय में शेफाली बग्गा एक स्पोर्ट्स एंकर और होस्ट के तौर पर काम कर रही हैं. वह अक्सर कई स्टार क्रिकेटरों से बातचीत करती नजर आती हैं. उन्होंने IPL 2024 जैसे बड़े इवेंट को भी कवर किया है. शेफाली बग्गा अक्सर क्रिकेट टूर्नामेंट की होस्टिंग करती नजर आती हैं.

Shefali Bagga Host - Photo Gallery
5/8

म्यूजिक वीडियो में भी आईं नजर

साल 2025 में शेफाली बग्गा ने JioHotstar पर एक सर्वाइवल-डेटिंग रियलिटी शो 'Loventure' को भी होस्ट किया. इसके अलावा वह दिग्विजय सिंह राठी के गाने बेपरवाइयां के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं.

Shefali Bagga news - Photo Gallery
6/8

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

शेफाली बग्गा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. वह रेगुलर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर शेफाली बग्गा के 5.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Shefali Bagga Yuzvendra Chahal - Photo Gallery
7/8

चहल के साथ जुड़ा नाम

शेफाली बग्गा को हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पह उन दोनों की डेटिंग की खबरें चल रही थीं. हालांकि पर शेफाली बग्गा ने कोई कमेंट नहीं किया. इस बीच चहल के साथ उनका एक AI जेनरेटड पोस्टर सामने आया, जिसको लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई.

Big Boss Star Shefali Bagga - Photo Gallery
8/8

शेफाली बग्गा की नेटवर्थ

शेफाली बग्गा की नेटवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली की नेटवर्थ 8-10 करोड़ रुपये के बीच है.

More News