Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्यों लॉन्चिंग के तुरंत बाद नहीं लेना चाहिए स्मार्टफोन? ऐसे करें खरीददारी, डील बनेगी ज्यादा किफायती

क्यों लॉन्चिंग के तुरंत बाद नहीं लेना चाहिए स्मार्टफोन? ऐसे करें खरीददारी, डील बनेगी ज्यादा किफायती

Smartphone Buying Tips: आज के डिजिटल दौर में नया स्मार्टफोन लॉन्च होना किसी बड़े इवेंट से कम नहीं माना जाता है. बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं, जो  किसी स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद ही उसकी प्री-बुकिंग कर देते हैं. लेकिन, क्या किसी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बाद उसे तुरंत लेना किफायती होता है?

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुकें और इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि स्मार्टफोन के लॉन्च होने के तुरंत बाद मोबाइल क्यों नहीं लेना चाहिए? 

Last Updated: March 30, 2026 | 7:42 PM IST
Credit card offers - Photo Gallery
1/7

क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का करें इंतजार

अगर आप किसी न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में थोड़ा इंतजार कर लेना फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आपको बैंक और क्रेडिट कार्ड्स पर चल रहे ऑफर को भी देखना चाहिए.

buy on low price - Photo Gallery
2/7

कम होने दें कीमत

अगर आप किसी नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में कम से कम 3 से 6 महीने तक का इंतजार करें. इतना इंतजार करने के बाद फोन पुराना होने लगता है और उसकी कीमत कम हो सकती है.

mobile exchange offer - Photo Gallery
3/7

मोबाइल एक्सचेंज ऑफर

अगर आप किसी नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक बार मोबाइल एक्सचेंज ऑफर पर भी ध्यान देना चाहिए. मोबाइल फोन को एक्सचेंज ऑफर में बदलने से भी कीमत कम हो जाती है.

Mobile review - Photo Gallery
4/7

रिव्यू के बाद लें फोन

किसी नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन को लेने से पहले आपको उस फोन के रिव्यू पढ़ और देख लेने चाहिए. इससे आपको फोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस का सटीक अंदाजा लग सकता है.

Wait for discount - Photo Gallery
5/7

डिस्काउंट का करें इंतजार

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो फ्लैट कीमत पर खरीदने के बजाय आपको उसके डिस्काउंट का इंतजार करना चाहिए. कंपनी के डिस्काउंट निकालने के बाद ही फोन लें.

can buy another phone - Photo Gallery
6/7

ले सकते हैं अन्य फोन

किसी स्मार्टफोन को लेने से पहले आपको उसके कॉम्पिटीटर को भी देख लेना चाहिए. ऐसे में आपको जो फोन पसंद है, उसी सेगमेंट का अन्य फोन देखकर उसे भी लिया जा सकता है.

can buy on e commerce - Photo Gallery
7/7

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से लें

अगर आप अपने नए स्मार्टफोन की डील को और ज्यादा किफायती बनाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आप अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर भी स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं.

More News