होम / MCD चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया विजन, कहा- ‘एक बार फिर मेरी चमकती दिल्ली बनाएगी’

MCD चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया विजन, कहा- ‘एक बार फिर मेरी चमकती दिल्ली बनाएगी’

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 20, 2022, 1:52 pm IST

Delhi MCD Election: कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए अपना विजन डाक्यूमेंट्स जारी कर दिया है। दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना विजन ‘मेरी चमकती दिल्ली’ लांच किया है। इस विजन डाक्यूमेंट्स में 6  महत्वपूर्ण मुद्दे रखे गए हैं। इनमें कांग्रेस ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त, कूड़ा कचरा मुक्त, निगम को कर्ज मुक्त, के साथ प्रदूषण मुक्त बनाने का टारगेट रखा है। कांग्रेस इसी विजन के साथ दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी।

कांग्रेस ने BJP-AAP पर साधा निशाना

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस विजन डॉक्यूमेंट को लांच किया है। इसी बीच अनिल चौधरी ने दिल्ली सरकार और भाजपा पर हमला करते हुए बोला है कि “पिछले 15 सालों से भाजपा दिल्ली में राज कर रही है ना दिल्ली कूड़ा मुक्त हो सकी ना एमसीडी में भ्रष्टाचार कभी खत्म हुआ और ना ही निगम कर्ज मुक्त हुआ।”

मेरी चमकती दिल्ली बनाने का किया दावा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि “शीला दीक्षित ने अपने 15 साल के शासन में दिल्ली को विकसित बनाने के साथ-साथ ट्रांसलेट सी ग्रीनरी और प्रदूषण भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए हर कदम उठाने का काम किया। जो लोग भ्रष्टाचार की दुहाई देते थे आज उनके लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।“ चौधरी ने निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का दावा किया और कहा कि “कांग्रेस दिल्ली को एक बार फिर मेरी चमकती दिल्ली बनाएगी।“

जीतने के बाद कांग्रेस करेंगी ये काम

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा की विजयी होने के बाद कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी कि दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए। इसके साथ ही आपसी भाईचारा जो लगातार खराब हो रहा है उसको ठीक किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि एमसीडी का प्रकाशन भ्रष्टाचार मुक्त होगा। बीते कई सालों से एमसीडी में भाजपा ने सफाई कर्मचारियों को लेकर राजनीति की। उन सभी सफाई कर्मचारियों को जो अस्थाई है उनको पक्का कर दिया जाएगा।

Also Read: Delhi MCD Election: 67 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब चुनावी मैदान में 1349 कैंडिडेट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT