होम / टीम ठाकरे से सांसद गजानन कीर्तिकर का पलायन, शिंदे गुट से जुड़े

टीम ठाकरे से सांसद गजानन कीर्तिकर का पलायन, शिंदे गुट से जुड़े

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : November 11, 2022, 10:55 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैम्प में मची भगदड़ खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक -एक कर उद्धव गुट के सारे उद्धव गुट के नेता शिंदे गुट का दमन थाम रहे हैं। जिस तरह उद्धव कैम्प में भगदड़ मची है उससे प्रतीत होता है उद्धव गुट में गिने -चुने ही नेता रह जाएंगे। आपको बता दें, उद्धव गुट के 13 वें सांसद गजानन कीर्तिकर ने भी बगावत करके शिंदे गुट का दमन थाम लिया है। ज्ञात हो,गजानन कीर्तिकर शुक्रवार को सीएम शिंदे से मिलने सीएम आवास वर्षा पहुंचे। जहाँ वो शिंदे गुट में शामिल हो गए। जानकारी हो, सीएम शिंदे और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कीर्तिकर ने रविंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर शिंदे गुट के हो गए।

गजानन कीर्तिकर का शिंदे ने किया अपने दल में स्वागत

आपको बता दें, सीएम एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट में गजानन कीर्तिकर का पार्टी में स्वागत करते उनके पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की। मराठी में किए गए ट्वीट में शिंदे ने लिखा, ‘मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के एक लोकप्रिय सांसद गजानन कीर्तिकर आज बालासाहेब की शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनके भविष्य की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

नगर निगम चुनाव से पहले उद्धव को बड़ा झटका

मुंबई के सांसद के इस फैसले को ग्रेटर मुंबई नगर निगम के चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें, कीर्तिकर को उद्धव ठाकरे समूह का एक वफादार सांसद माना जाता था, लेकिन उनके भी शिंदे समूह में शामिल होने से एकनाथ शिंदे समूह में सांसदों की संख्या 13 हो गई है।

गजानन कीर्तिकर ने पहले ही दे दिए थे संकेत

ज्ञात हो, पहले से ही चर्चा थी कि गजानन कीर्तिकर शिंदे समूह में शामिल होंगे क्योंकि शिवाजी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और राकांपा से गठबंधन करना भूल थी। आपको बता दें, 6 सितंबर को गजानन कीर्तिकर और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच गुप्त मुलाकात की भी खबरें थीं। उस समय कहा गया था कि सांसद कीर्तिकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर भगवान गणपति के दर्शन करने गए थे। इसके अलावा,सियासी गलियारे में ऐसी खबरें भी थीं कि कीर्तिकर हाल के दिनों में विभिन्न कारणों से ठाकरे खेमे से खुश नहीं थे।

शिंदे ने की थी सांसद से मुलाकात

जानकारी हो,इससे पहले एकनाथ शिंदे ने सत्ता में आने के बाद जुलाई में कीर्तिकर से मुलाकात की थी। उस वक्त शिंदे ने कहा था कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह बीमार होने के कारण कीर्तिकर से मिले थे। आपको बता दें, शिवसेना के 12 लोकसभा सांसद पहले ही शिंदे ग्रुप में शामिल हो चुके हैं। जिनमें राहुल शेवाले, भावना गवली, कृपाल तुमाने, हेमंत गोडसे, सदाशिव लोखंडे, प्रतापराव जाधव, धैर्यशील माने, श्रीकांत शिंदे, हेमंत पाटिल, राजेंद्र गावित, संजय मांडलिक और श्रीरंग बार्ने। जानकारी हो बगावत कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले 13वें सांसद 79 वर्षीय गजानन कीर्तिकर उत्तर पश्चिमी मुंबई निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT