होम / कौन हैं Sunil Kanugolu , जो कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के रहे सूत्रधार

कौन हैं Sunil Kanugolu , जो कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के रहे सूत्रधार

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : May 14, 2023, 9:04 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sunil Kanugolu : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जिस तरह से जोर-शोर से प्रचार किया और पार्टी ने जो रणनीति बनाई, इसकी रूपरेखा सुनील कनुगोलू ने ही तय की थी। बता दें, इससे पहले लोग चुनावी रणनीतिकार के रूप में सिर्फ प्रशांत किशोर को ही जानते थे। लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले सुनील कनुगोलू को कर्नाटक में पार्टी के लिए रणनीति बनाने के लिए चुना था। परिणाम सबके सामने हैं। पार्टी ने विधानसभा की 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस से पहले बीजेपी के लिए कर चुके हैं काम

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले सुनील कनुगोलू चेन्नई में पले-बढ़े हैं और अब बेंगलुरू में रहते हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह भाजपा, द्रमुक और अन्नाद्रमुक के साथ काम कर चुके हैं। पिछले साल राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बताया जा रहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधार सुनील कनुगोलू ही थे।

हिमाचल में जीत के सूत्रधार रहे हैं सुनील

बताया जा रहा सुनील कनुगोलू के करीबियों के मुताबिक, पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उनके अच्छे व्यक्तिगत संबंध है, जिसके कारण उन्हें काम करने में आसानी होती है। कांग्रेस के एक राजनीतिक सूत्र के अनुसार, सुनील एक शांत व्यक्तित्व, लेकिन दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति हैं। वह हमेशा फील्ड डेटा के साथ काम करते रहते हैं। कनुगोलू ने कांग्रेस में शामिल होने के एक माह के बाद ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। कर्नाटक चुनाव में समय कम होने के कारण उन्होंने गुजरातव के लिए काम करने से खुद को दूर कर लिया। हालांकि, हिमाचल में उनकी टीम ने उम्मीदवारों को तय करने के लिए फील्ड सर्वेक्षण पर काम किया था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT