Hindi News / Rajasthan / Amid Political Battle Cm Ashok Gehlot Visits Tanot Mata Mandir

Rajasthan News: सियासी संग्राम के बीच सीएम अशोक गहलोत ने तनोट माता के दर्शन किए

(इंडिया न्यूज़, Amid political battle, CM Ashok Gehlot visits Tanot Mata Mandir): राजस्थान में सियासी संग्राम ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत कई बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस में सीएम […]

BY: Divyanshi Bhadauria • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(इंडिया न्यूज़, Amid political battle, CM Ashok Gehlot visits Tanot Mata Mandir): राजस्थान में सियासी संग्राम ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत कई बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत कई बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
इस बीच सीएम ने जैसलमेर में तनोट माता के भी दर्शन किए, मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मां तनोट के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

600 साल पुराना मंदिर, मुख्य पुजारी मुस्लिम परिवार से, होली पर होती है खास पूजा

Amid political battle, CM Ashok Gehlot visits Tanot Mata Mandir

सीएम ने शहीदों को किया नमन

जैसलमेर दौरे पर आए सीएम अशोक गहलोत का सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जैसलमेर नॉर्थ असीम व्यास ने स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को तनोट माता की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम अशोक गहलोत के साथ रहे।

जनप्रतिनिधियों में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शायद ही जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले वे देश के कई बड़े मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। जैसलमेर में तनोट माता दर्शन के लिए पहुंचे सीएम का स्वागत करने के लिए स्थानीय नेता उत्साहित दिखाई दिए।

 

Tags:

ashok gehlotRajasthan Politics

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue