होम / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के SMS स्टेडियम में किया झंडारोहण, राजभवन में शाम को होगा एट होम प्रोग्राम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के SMS स्टेडियम में किया झंडारोहण, राजभवन में शाम को होगा एट होम प्रोग्राम

Sameer Saini • LAST UPDATED : August 15, 2022, 10:08 am IST

इंडिया न्यूज़, जयपुर: आज भारत अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में झंडारोहण किया। वहीं इससे पहले सीएम गहलोत ने सुबह 9 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन कर चक्र अर्पित किया। सीएम गहलोत ने झंडारोहण के बाद स्टेडियम में सम्बोधन किया। साथ ही लोक कलाकारों भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। वहीं अभी राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और सेना बैंड का भी प्रदर्शन होगा। इसके बाद राष्ट्रगान और करीब 11 बजे मुख्यमंत्री गहलोत का प्रस्थान होगा। इसके बाद सीएम गहलोत शाम 5.45 बजे राजभवन में एट होम प्रोग्राम में शामिल होंगे।

जवाहरलाल नेहरू ने कहा था झंडे को झुकने नहीं देंगे

बड़ी चौपड़ पर अपने सम्बोधन में सीएम गहलोत ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था झंडे को झुकने नहीं देंगे। आज देश के युवाओं के कंधों पर कल का भारत है। इसके साथ ही गहलोत ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। आज इस अवसर पर जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करवाने में अपना जीवन कुर्बान कर दिया आज उन स्वतंत्रता सेनानियों को देश याद कर रहा है।

स्वतंत्रता सेनानियों के घर पर भी होगा झंडारोहण

इस बार राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के घर पर भी झंडारोहण करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 14 स्वतंत्रता सेनानी जीवित हैं। उनके घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रभारी मंत्रियों को झंडारोहण का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं इसके साथ ही जिले के कलेक्टर, एसपी और अफसर भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। जो स्वतंत्रता सेनानियों अभी जीवित है उनके निवास पर झंडारोहण की सारी तैयारियां प्रशासन खुद करेगा। चाहे वह पुलिस बैंड, पुलिस गार्ड, फूलों की सजावट, रंगोली की आदि कोई भी व्यवस्था हो।

राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से राजभवन में होगा प्रोग्राम

राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से सोमवार शाम 5.45 बजे एट होम का प्रोग्राम होगा। इसमें स्व अल्पाहार में मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद सदस्य, सांसद, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य लोग शामिल होंगे। कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ प्रोग्राम होगा।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर आज लाल किले से नौवीं बार फहराया तिरंगा

ये भी पढ़े : लाल चौक पर अब लहलहा रहा है तिरंगा : कार्तिक शर्मा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सुपर लीग मैच में Ranbir Kapoor-Alia Bhatt हुए शामिल, फुटबॉल खेल के दौरान टीम को चीयर करता दिखा कपल -Indianews
Numerology Lucky Color: कौन-सा रंग है आपके लिए शुभ? भाग्य संवारने के लिए आज ही आजमाएं
Indian Navy Chief: एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख के रूप में संभाला पदभार, नाम है कई उपल्बधियां-Indianews
7 Maoist Killed in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो महिलाएं समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया-Indianews
Lok Sabha Election 2024: मतदाताओं की संख्या में हुई गिरावट तो अधिकारियों ने अपनाया ये अनोखा तरीका, जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Kumbh Mela: अगले साल महाकुंभ में आएंगे 41 करोड़ श्रद्धालु, योगी सरकार कर रही ठहराने की तैयारी
Shah Rukh Khan के बेटे AbRam ने आंद्रे रसेल का मनाया बर्थडे, क्रिकेटर के चेहरे पर केक लगाकर किया हग -Indianews
ADVERTISEMENT