होम / Oath Taking In Rajasthan राजस्थान में शपथ ग्रहण शुरू, हेमा राम ने ली सबसे पहले शपथ

Oath Taking In Rajasthan राजस्थान में शपथ ग्रहण शुरू, हेमा राम ने ली सबसे पहले शपथ

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 21, 2021, 4:25 pm IST

Oath Taking In Rajasthan
इंडिया न्यूज, जयपुर:

राजस्थान नए मंत्रिमंडल के निर्वाचित मंत्रियों ने शपथ लेने शुरू कर दिया है। सभी मंत्री राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कर रहे हैं। सबसे पहले हेमा राम चौधरी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।
बता दें कि गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आज 15 नए मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे, जिनमें से 11 कैबिनेट मंत्री हैं।

वहीं इस मंत्रिमंडल फेरबदल के जरिए कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण के अलावा जातीय और क्षेत्रीय समीकरा भी साधने की कोशिश की गई है। सीएम अशोक गहलोत ने दो पद वाले 3 मंत्रियों को छोड़ किसी को ड्रॉप नहीं किया है, साथ ही 11 नए कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

नई कैबिनेट में 3 नए दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली शामिल हैं। अब कैबिनेट में गोविंद मेघवाल को मिलाकर चार दलित चेहरे हो गए हैं। गहलोत सरकार में पहली बार 4 दलित मंत्री बनाए गए हैं। अब उम्मीद है कि राजस्थान में कई महीनों तक चली उथल-पुथल अब शांत हो सकती है। आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होना है।

गहलोत कैबिनेट में आज 4 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी तकरार अब खत्म होने के आसार हैं। इसी बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर खुशी जताई है और कहा कि मंत्रिमंडल की नई सूची से अच्छा और साकारात्मक संदेश गया है। जो कुछ कमियां थीं, उसपर कांग्रेस हाईकमान ने ध्यान दिया और उसे पूरा किया। उन्होंने कैबिनेट के फेरबदल को लेकर सोनिया गांधी अशोक गहलोत और अजय माकन का धन्यवाद दिया।

Also Read : Cruise Drugs Case नवाब मलिक की बेटी ने जारी किया समीर वानखेड़े की शादी का कार्ड

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Parineeti Chopra के पास नहीं थे ट्रेनर अफोर्ड करने के पैसे, को-एक्टर उड़ाते थे मजाक-Indianews
Ghaziabad-Noida: इन क्षेत्रों में पुरुष के मुकाबले महिलाओं के मतदान में हुई गिरावट, यहां देखें आंकड़े-Indianews
Arizona: एरिज़ोना-न्यू मैक्सिको लाइन के पास ट्रेन बेपटरी, आग बुझाने कोशिश जारी- indianews
Viral Video: वरमाला में दुल्हे ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप; वीडियो वायरल-Indianews
Upgradable ATM: भारत का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च! जानें उसके लाभ; सुविधाएं- indianews
अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT