होम / Rajasthan News : बाघिन एसटी-19 ने दिया दो शावकों को जन्म, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

Rajasthan News : बाघिन एसटी-19 ने दिया दो शावकों को जन्म, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 10, 2023, 3:16 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Rajasthan News: सरिस्का टाइगर रिजर्व राजस्थान के अलवर में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। बता दें, बाघ शावकों के जन्म से खुश राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए इस जानकारी को शेयर किया। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा, वन में नव जीवन। वहीं सरिस्का टाइगर रिज़र्व से 2 शावकों के जन्म का सुखद समाचार मिला। अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताते हुए लिखा हैं कि-वन में नव जीवन सरिस्का टाइगर रिज़र्व से 2 शावकों के जन्म का सुखद समाचार मिला। अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। सरिस्का टाइगर रिजर्व मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निर्देशक आर एन मीणा ने बताया कि सरिस्का के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब कुल 30 टाइगर हो गए हैं।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT