Hindi News / Indianews / Chandrayaan 3 2

Chandrayaan-3: चांद के रहस्यों की खोज में जुटा प्रज्ञान रोवर , ISRO ने नया वीडियो किया जारी

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत की स्पेस एजेंसी ‘इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन’ (ISRO) ने रोवर का एक नया वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में चांद के साउथ पोल पर भेजे गए प्रज्ञान रोवर को ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट पर धूमते हुए देखा गया है। वीडियो शनिवार (26 अगस्त) जारी किया गया। जिसमे चंद्रयान-3 के प्रज्ञान […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत की स्पेस एजेंसी ‘इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन’ (ISRO) ने रोवर का एक नया वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में चांद के साउथ पोल पर भेजे गए प्रज्ञान रोवर को ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट पर धूमते हुए देखा गया है। वीडियो शनिवार (26 अगस्त) जारी किया गया। जिसमे चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को विक्रम लैंडर से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ISRO ने साझा किया है। ISRO ने वीडियो को कैपशन देते हुए लिखा है कि ‘साउथ पोल पर चांद के रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है।

 

लागू नहीं होगा वक्फ कानून तो फिर दंगा क्यों? मुर्शिदाबाद हिंसा पर गिड़गिड़ाई ममता बनर्जी, तो क्या बंगाल में शांत हो जाएंगे मुसलमान!

 

क्या है शिव शक्ति प्वाइंट?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऐलान किया कि जिस जगह चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट लैंड हुआ है। उस जगह को अब शिव शक्ति प्वाइंट के तौर पर जाना जाएगा। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब किया जब वह शनिवार को बेंगलुरू के ISRO टेलेमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल रहे वैज्ञानिकों से मुलाकात की। ISRO टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग वाली जगह के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस जगह हमारा चंद्रयान लैंड हुआ है, उसे अब ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट कहा जाएगा।

 

क्या है शिव शक्ति का मतलब?

उन्होंने कहा शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है और शक्ति हमें उन संकल्पों को पूरा करने की शक्ति देती है.’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘चंद्रमा का शिव शक्ति प्वाइंट हिमालय से कन्याकुमारी तक जुड़ाव का भी एहसास कराता है।

यह भी पढ़ें-PM Modi: बेंगलुरु पहुंचने पर पीएम ने दिया नया नारा, कहा- जय विज्ञान जय अनुसंधान

Tags:

chandrayaanChandrayaan-3ISROmoon south polePragyan RoverVikram Landerप्रज्ञान रोवर
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue