होम / India’s First Sleep Champion: सोकर इस लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, बनी लखपति

India’s First Sleep Champion: सोकर इस लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, बनी लखपति

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 7, 2022, 2:03 pm IST

आपको अपने घर में या आस पड़ोस में ऐसे बहुत सारे लोग मिल जाएंगे जो पूरे दिन सोते रहते हैं या जिनका पसंदीदा काम ही सोना होता है। ऐसे में उनके बड़े उन्हें डाटते हैं बुरा भला कहते हैं । लेकिन क्या आपको पता है उनके सोने का ये आदत उन्हें लखपति बना सकता हैं दरअसल एक मैट्रेस कंपनी ने इंडियाज फर्स्ट स्लीप चैंपियनशिप (India’s First Sleep Champion) का एलान किया था जिसेमें लाखों लोगों ने भाग लिया और जितने वाले को कंपनी की तरफ से 6 लाख रुपये की ईनाम भी दिया गया।

त्रिपर्णा ने जीते 6 लाख रुपये

बता दें जिस लड़की ने इस प्रतियोगिता को जीता है उसका नीम त्रिपर्णा है। त्रिपर्णा के परिवार वालों का कहना की वो त्रिपर्णा के सोने के आदत से बेहद परेशान थे उनका कहना की नींद त्रिपर्णा का जुनून है और उसके सोने से पूरा परिवार परेशान रहता था। इतना ही नहीं त्रिपर्णा अपने एग्जाम के दौरान भी सो गई थी। हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा ने अपने सोने का ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि हर कोई हैरान रह गया। त्रिपर्णा ने सोकर ही 6 लाख रुपये की ईनामी राशि जीत ली।

लगभग 5.5 लाख लोगों को सोने में त्रिपर्णा ने छोड़ा पीछे

बता दें हाल ही में, एक महंगी गद्दे निर्माण कंपनी ने एक प्रतियोगिता आयोजित की। यह सोने के लिए एक प्रतियोगिता थी। उस प्रतियोगिता में लगातार 100 दिनों तक प्रतिदिन 9 घंटे सोकर त्रिपर्णा ने सर्वश्रेष्ठ स्लीपर का पुरस्कार जीता।
स्लीपिंग प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 5.5 लाख प्रतियोगियों ने भाग लिया। त्रिपर्णा ने बाकियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन स्लीपर का ताज छीन लिया। संस्था के मुताबिक 100 दिन के इस चैलेंज में हर कंटेस्टेंट को 9 घंटे सोना था। प्रत्येक प्रतियोगी के स्लीप स्कोर में त्रिपर्णा ने सर्वोच्च स्कोर किया। उनका स्लीप स्कोर 100 में से 95 था।

 

ये भी पढ़ें – Gurugram Fire News: गुरुग्राम के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें हुई जल कर राख।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT