<

Ind vs Pak: अंडर-19 एशिया कप… इस दिन होगा भारत-पाक का महामुकाबला, नोट कर लें डेट-टाइमिंग

Under-19 Asia Cup 2025: 12 दिसंबर से एसीसी अंडर-19 एशिया कप शुरू होगा. इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा. जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला...

Under-19 Asia Cup 2025, IND VS PAK: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 12 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा. अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मलेशिया, नेपाल और यूएई शामिल हैं. इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई कर रहा है. अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम यूएई पहुंच गई है. इस टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभाल रहे हैं, जबकि विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान बनाया गया है.

12 दिसंबर को भारत मेजबान देश यूएई की टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. भारत-पाक के बीच होने वाला मैच हमेशा ही रोमांच से भरा होता है. जानें कब होगा भारत-पाक का मुकाबला…

कब-कहां होगा भारत-पाक का मुकाबला?

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाक के बीच 14 दिसंबर को मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा.  इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी 10 बजे टॉस होगा. भारत में क्रिकेट फैंस ACC मेन्स U19 एशिया कप 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.

कब होगा फाइनल?

अंडर 19 एशिया कप में कुल 8 टीमें हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में टॉप की दो टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा. बांग्लादेश अंडर-19 की टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. पिछले साल बांग्लादेश अंडर-19 ने फाइनल में इंडिया U19 को हराया था.

ACC मेन्स U19 एशिया कप 2025 के लिए भारत-पाक की टीम

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.

पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, फहम-उल-हक, फरहान यूसुफ, हारून अरशद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवीद अहमद खान, शाहजैब खान, तैयब आरिफ, उमर जैब, उस्मान खान.

अंडर 19 एशिया कप का शेड्यूल

  • 12 दिसंबर: मैच 1 इंडिया U19 बनाम यूएई U19 A ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 12 दिसंबर: मैच 2 पाकिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19 A द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 13 दिसंबर: मैच 3 अफगानिस्तान U19 बनाम बांग्लादेश U19 B ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 13 दिसंबर: मैच 4 श्रीलंका U19 बनाम नेपाल U19 B द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 14 दिसंबर: मैच 5 इंडिया U19 बनाम पाकिस्तान U19 A ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 14 दिसंबर: मैच 6 यूएई U19 बनाम मलेशिया U19 A द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 15 दिसंबर: मैच 7 अफगानिस्तान U19 बनाम श्रीलंका U19 B ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 15 दिसंबर: मैच 8 बांग्लादेश U19 बनाम नेपाल U19 B द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 16 दिसंबर: मैच 9 पाकिस्तान U19 बनाम यूएई U19 A ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 16 दिसंबर: मैच 10 इंडिया U19 बनाम मलेशिया U19 A द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 17 दिसंबर: मैच 11 बांग्लादेश U19 बनाम श्रीलंका U19 B ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 17 दिसंबर: मैच 12 अफगानिस्तान U19 बनाम नेपाल U19 B द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 19 दिसंबर: सेमी फाइनल 1 A1 बनाम B2 – ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
  • 19 दिसंबर: सेमी फाइनल 2 B1 बनाम A2 – द सेवेन्स स्टेडियम, दुबई 10:30 AM
  • 21 दिसंबर: फाइनल TBD बनाम TBD – ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई 10:30 AM
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST