इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
1000 Six in T20: वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले धुरंधर बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अभी तक T20 फॉर्मेट में 1042 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने यह कारनामा इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन कें 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से इतिहास रचते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने टी-20 करियर का 1000वां छक्का (1000 Six in T20) लगाया था। उनके इस रिकॉर्ड के आस-पास अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं है। अबुधाबी में खेले गए अपने 410वें टी20 मैच में यह मुकाम अपने नाम किया था।
1000 Six in T20
Read More : Amazing Top 5 Costly over in 20-20
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं जो 567 मैचों में 758 छक्के जड़ चुके हैं। तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज के ही आंदे्र रसल हैं जिन्होंने 382 मैचों में 510 छक्के जड़े है। चौथे नंबर पर कीवी खिलाड़ी ब्रैडन मैकुलम हैं जो 370 मैचों में 485 छक्के जड़ चुके हैं लेकिन उन्होंने अब क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
क्रिस गेल ने अपनी इस पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल के साथ 120 रनों की साझेदारी की थी। उन्होंने अपनी इस पारी में राजस्थान रॉयल्स के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और मैदान में चारों तरफ शॉट उड़ाए थे। उनकी पारी का अंत राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने किया जिन्होंने उन्हें 99 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया था।
Player | Matches | Sixes | Runs | Average | Strike Rate |
Chris Gayle | 448 | 1042 | 14276 | 36.79 | 145.71 |
Kieron Pollard | 567 | 758 | 11223 | 31.61 | 152.69 |
Andre Russell | 382 | 510 | 6405 | 26.57 | 169.66 |
Brendon McCullum | 370 | 485 | 9922 | 29.97 | 136.49 |
Shane Watson | 343 | 467 | 8821 | 29.3 | 138.3 |
AB de Villiers | 338 | 435 | 9387 | 37.39 | 150.38 |
Rohit Sharma | 355 | 400 | 9428 | 31.95 | 133.31 |
Aaron Finch | 324 | 399 | 6970 | 34.42 | 141.24 |
Colin Munro | 311 | 395 | 7675 | 29.98 | 141.78 |
David Warner | 306 | 379 | 10019 | 37.52 | 140.71 |
Read More : Dawid Malan Best Batsman of T-20 टी 20 का बेस्ट बैट्समैन
Connect With Us : Twitter Facebook