होम / 2nd April History: आज का दिन क्यों रहा भारत के लिए खास? जानिए 2 अप्रैल से जुड़ी ऐतिहाासिक उपलब्धियां

2nd April History: आज का दिन क्यों रहा भारत के लिए खास? जानिए 2 अप्रैल से जुड़ी ऐतिहाासिक उपलब्धियां

Shalu Mishra • LAST UPDATED : April 2, 2024, 9:38 am IST

april 2nd

India News(इंडिया न्यूज), 2nd April History: आज की तारीख यानी 2 अप्रैल के दिन का इतिहास क्रिकेट लवर्स से जुड़ा है, आज से ठीक 13 साल पहले भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने देश के नाम किया था। 2 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए फाइनल में मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। चलिए आपको इसी तारीख से जुड़े कुछ ऐतिहासिकों दिन की बारे में बताते हैं, जानिए इस खबर में..

सपा ने इन दो लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन नेताओं को मिला टिकट

दूसरा वर्ल्ड कप भारत के नाम

धोनी की कप्तानी में ये दूसरा वर्ल्ड कप खिताब था, जो हमारे देश ने जीता था, और पहला वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में 1983 में जीता गया था। इससे पहले 2007 में धोनी की ही कप्तानी में टी-20 का वर्ल्ड कप भी जीता था हमने ही जीता था। 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारत ने श्रीलंका को हरा कर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। ये जानकर आप हैरान होंगे कि भारत से पहले किसी भी टीम ने अपनी जमीन पर वर्ल्ड कप हासिल नहीं किया था।

Priyanka Chopra ने की एसिड से बचे लोगों से मुलाकात, पलों को किया सोशल मीडिया पर शेयर

डॉलर करेंसी की शुरुआत

अमेरिकी कांग्रेस ने 2 अप्रैल 1792 को उस करेंसी को स्थापित किया, जो आज दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचलित है- जी हां बात हो रही है डॉलर की। दरअसल, 1792 में 2 अप्रैल को कॉइनेज एक्ट पारित हुआ था। इससे ही यू.एस. यानी अमेरिका मिंट की स्थापना हुई, जिसका काम सिक्के ढालना था, पहली औपचारिक अमेरिकी मुद्रा चांदी का डॉलर थी। तब लोगों को अपनी चांदी लानी पड़ती, तब मिंट उसे सिक्के में ढालकर लौटाता। इस कानून का उद्देश्य खरीद और व्यापार आसान बनाना था, पर जैसा सोचा गया था वह उसके हिसाब से सफल नहीं हो पाया था, तब चांदी के डॉलर ज्यादा बनते नहीं थे, इस वजह से उन्हें हासिल करना भी मुश्किल था। 1861 में कांग्रेस ने इसका एक समाधान निकाला, इस तरह अमेरिका में सरकारी नियंत्रण में पहली बार कागज की मुद्रा जारी हुई, जिसे डिमांड नोट्स कहा गया और उसके बाद इसका उपयोग एक अच्छे स्तर पर होना शुरु हो गया।

सपा ने इन दो लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन नेताओं को मिला टिकट

हिंदुओं पर लगा था धार्मिक कर 

भारत में यूं तो काफी शासक आए लेकिन मुगलों के इतिहास के सबसे क्रूर शासक के तौर पर पहचान बनाने वाले औरंगजेब ने हिंदुओं पर धार्मिक टैक्स यानि जजिया कर को दोबारा शुरू कर दिया था, इससे पहले एक बार जजिया को लगाया गया था पर फिर उसे खत्म कर दिया गया लेकिन औरंगजेब के शासन में इस धार्मिक कर को दुबारा शुरु कर दिया गया। जैसे-जैसे भारत में मुस्लिम शासकों का दायरा बढ़ा जजिया कर प्रणाली ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया, उनकी पूंजी के एक हिस्से पर सीधे मुस्लिम शासकों का कब्जा होने लगा, न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में जजिया कर वसूलने की परंपरा रही है। शुरुआती दौर में इसे ईसाई और यहूदियों से वसूला जाता था, जैसे-जैसे इस्लाम का दायरा बढ़ता गया भारत में भी इसकी शुरुआत हुई और हिंदुओं से भी इसे बसूला जाने लगा।

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर मामले में जवाहरलाल नेहरू को बताया जिम्मेदार, जानें क्या कहा

इतिहास में 2 अप्रैल की मान्यता

1902: लॉसएंजिल्‍स में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खोला गया।

1970: ‘असम पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा दिया गया था।

1982: अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला हुआ था।

1984: अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

1999: इसी दिन मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक भी सम्पन्न हुई थी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीति तेज, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
Ganesh Chaturthi 2024: करीना कपूर से लेकर आमिर खान तक.. देसी अंदाज में नजर आएं ये सेलिब्रिटी, अंबानी के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें
मेडिकल सप्लायर्स को संदीप घोष ने दिए कई सारे कॉन्ट्रेक्ट, CBI रेड में हुआ दिलचस्प खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत आएंगे UAE के क्राउन प्रिंस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
Bihar Politics: क्या ‘इधर-उधर’ नहीं करेंगे CM नीतीश कुमार? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान
ADVERTISEMENT