होम / A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20 जॉस बटलर के तूफान में उड़ा आस्ट्रेलिया

A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20 जॉस बटलर के तूफान में उड़ा आस्ट्रेलिया

Harpreet Singh • LAST UPDATED : October 30, 2021, 11:27 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20 :
इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना पाई। जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11.4 ओवर में रन चेज कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जीत के हीरो जास बटलर रहे। बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। अपनी इस पारी में बटलर ने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। बटलर ने 221.88 के स्ट्राइक रेट से स्कोर बनाए।

सबसे पहले बटलर ने एगर को तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का जड़ा। पांचवे ओवर में स्ट्राक की दूसरी और तीसरी गेंद पर बटलर ने दो लगातार छक्के जड़े। आठवें ओवर में बटलर ने जैम्पा की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा । वहीं दसवें ओवर में फिर बटलर ने जैम्पा को छक्का जड़ा। दसवें ओवर में ही बेयरस्टो ने जैम्पा को दो गेंद पर दो छक्के मारे और टीम को जीत दिलाई।

125 रन पर आल आउट हुई आस्ट्रेलिया की टीम A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20

आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 26वें मैच में इंग्लैंड का सामना आस्ट्रेलिया के साथ हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जो सही साबित होता दिख रहा है। आस्ट्रेलिया का टॉप आर्डर इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गया।

पूरी आस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 125 पर आल आउट हो गई। इंगलैंड के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने किसी भी बल्लेबाज को चलने नहीं दिया। वहीं आस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। अंत में स्ट्राक ने 6 गेंद पर 13 रन बनाए लेकिन वह इतना स्कोर नहीं बना पाए जो आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के लिए विनिंग टोटल बन सकता।

ऐसे गिरे आस्ट्रेलिया के विकेट A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20

पहले ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस वोक्स ने डेविड वार्नर को आउट किया। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने स्टीव स्मिथ को आउट किया। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर क्रिस वोक्स ने मैक्सवेल का आउट किया। वहीं चौथी विकेट मार्कस स्टोएनिस के रूप में गिरी। जिसे अदिल राशीद ने आउट किया। छठी विकेट एस्थन एगर के तौर पर गिरी। वहीं 18वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जार्डन ने एरोन फिंच को आउट किया। अगली गेंद पर जार्डन ने पैट कमिन्स को बोल्ड किया। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर एडम जैंपा रन आउट हो गए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिलस ने मिचेल स्ट्राक को आउट किया

England’s playing XI A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20

जेसन राय, जोस बटलर, डेविड मलान, जानी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, आदिल राशिद, ताइमल मिल्स।

Australia’s playing XI A Jos Buttler Masterclass against Aus in T20

डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टायनिस, एस्टन एगर, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेडलवुड।

Read More : ENG beat AUS in Crucial T20 World Cup Match इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT