Abhishek Sharma Emotional Post: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में बुरे दौर से जूझ रहे हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma Emotional Post: भारतीय टीम के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दिनों खामोश है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे में भी कुछ नहीं कर पाए. भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अभिषेक शर्मा एक भी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 11 रन बनाए. वहीं, पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी आई है. अपने इस खराब प्रदर्शन को लेकर अभिषेक शर्मा खुद से नाराज हैं.
जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब आप उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते जो लोगों को आपसे होती हैं तो बुरा लगता है, लेकिन यह खेल हमेशा उन्हें ही इनाम देता है जो डटे रहते हैं. खुशी है कि टीम जीती, मैं और मजबूत होकर वापसी करूंगा.’
अभिषेक शर्मा का भावुक पोस्ट देखकर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव उनके सपोर्ट में आए. सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘तुमने लगातार 2 साल मुस्कुराने की कई वजहें दी हैं दोस्त. जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब भारत को गौरवान्वित किया. बस समय की बात है. तुम जैसे हो वैसे ही रहो.’ दरअसल अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के लिए बहुत से मैच खेले हैं. वे दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं.
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के बाद से ही अपनी लय में नहीं नजर आए हैं. उन्होंने पिछले 10 टी20 मैचों में कुछ खास कमाल नहीं किया है. अभिषेक ने पिछली 10 पारियों ने 166.09 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 191 रन ही बनाए हैं. इसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आया था.
वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज अभिषेक शर्मा के लिए बेहद खराब रही. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 3 पारियों में 1, 8 और 2 रन बनाए. अपने इस खराब प्रदर्शन से निराश होकर ही अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
Gwalior Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास धान से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं…
Petrol Diesel Price 18 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम लोगों के बजट को…
Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…
Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…
Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…