<
Categories: क्राइम

Bihar Crime: प्यार में पागल आशिक ने कर दिया बड़ा कांड! लड़की ने प्यार ठुकराया तो उसके साथ किया…; मोहब्बत का अंत देखकर कांप उठेगी रूह

Bihar Crime: समस्तीपुर में हुए सोनम हत्याकांड में 25 हजार के इनामी आरोपी बब्लू साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, शादी से इंकार के बाद एकतरफा प्यार में उसने सोनम नाम की लड़की की हत्या की थी.

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के सोनम कुमारी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्लू साह को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के पांच दिन बाद ₹25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया. 

पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने एकतरफा प्रेम और शादी से इनकार के बाद हत्या करने की बात कबूल की है. बता दें कि आरोपी बब्लू ने सोनम नाम की एक छात्रा को शादी से इंकार करने पर जान से मार डाला था.

स्कूल जाते समय किया था कांड

यह घटना समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की है. 20 जुलाई को इंटरमीडिएट की छात्रा सोनम कुमारी रोज की तरह स्कूल जा रही थी. रास्ते में मलंग स्थान के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे रोककर गोली चला दी. पुलिस के अनुसार, सोनम को चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है.

शादी से इनकार के बाद की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बब्लू साह पिछले करीब दो साल से सोनम से एकतरफा प्रेम करता था. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी और आरोपी ने सोनम से शादी करने की इच्छा जताई थी. लेकिन सोनम और उसके परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था. मृतका के पिता ने भी पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि बब्लू लगातार शादी का दबाव बना रहा था.

घटना के बाद कैजिया गांव में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. ग्रामीणों ने सड़क जाम की और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. फरार आरोपी पर पुलिस मुख्यालय ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था. पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार, सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Kolkata Chorbagan Stampede Update: अचानक बारिश, भीड़ और अंधेरा…चोरबागान पंडाल में कैसे बिगड़े हालात? चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…

Last Updated: October 18, 2026 07:48:56 IST

Navratri Day 8: आज महाअष्टमी पर ऐसे करें मां महागौरी की पूजा, बरसेगी माता रानी की कृपा! जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…

Last Updated: October 18, 2026 07:26:07 IST

Delhi Weather Today: बारिश की छुट्टी, निकली तेज धूप! 31°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें नोएडा-गुरुग्राम का हाल

Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…

Last Updated: October 18, 2026 07:11:20 IST

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST