<

25 छक्के, 15 चौके… अभिषेक शर्मा ने वनडे मैच में मचाया तूफान, सिर्फ 90 गेंदों पर ठोके 233 रन

Abhishek Sharma Double Century: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अमृतसर के लिए खेलते हुए सिर्फ 91 गेदों पर 233 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दौरान 210 रन सिर्फ बाउंड्री से आए. देखें वीडियो...

Abhishek Sharma Double Century: भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक वनडे डिस्ट्रिक्ट मैच में अपने बल्ले से धमाल मचा दिया. उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 91 गेंदों पर 233 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 15 चौके और 25 छक्के लगाए. उन्होंने 250 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से दोहरा शतक लगाया. यह एक लोकल मुकाबला था, जो अमृतसर सीनियर मेन और तरन तारन की टीम के बीच खेला गया. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अमृतसर की टीम ओर से मैदान पर उतरे. उन्होंने मैदान पर आते ही छक्कों-चौकों की बौछार कर दी. उनकी ताबड़तोड़ पारी के दम पर अमृतसर की टीम ने 50 ओवर में 500 रनों से ज्यादा का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. हाल ही में वह जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे, जहां पर 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा को खूब ट्रोल किया जाने लगा, लेकिन अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जाते ही अपनी फॉर्म हासिल कर ली है. वनडे डिस्ट्रिक्ट मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए. उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगा कि वह रनों के लिए भूखे हैं. इसी के साथ अब उनकी वनडे टीम में एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है. देखें अभिषेक की बल्लेबाजी का वीडियो…

अभिषेक की टीम ने बनाए 533 रन

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत अमृतसर ने 533 रनों का विशाल स्कोर बनाया. अभिषेक के अलावा सलामी बल्लेबाज अभय चौधरी ने 93 रनों की पारी खेली. वहीं, मिडिल ऑर्डर में वरिंदर सिंह लोहत 36 रन और सलिल अरोरा ने 29 रन बनाए. इसके अलावा 5वें नंबर पर आकर अभिनव शर्मा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए. फिर साहिल शर्मा ने आखिरी ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST