Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के नए सीजन में भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है, जबकि रिकी भुई को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
तिलक वर्मा
Duleep Trophy: भारत के स्टार बल्लेबाज और टी20 टीम की उप-कप्तान तिलक वर्मा को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए तिलक वर्मा (Tilak Varma) को साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. तिलक वर्मा की टीम में करुण नायर (Karun Nair) भी शामिल हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक ठोक चुके हैं. हालांकि वह इस समय टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. इसके अलावा कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के के हिमतेजा को भी टीम में जगह मिली है. वहीं, भारत ‘ए’ के पूर्व विकेटकीपर एन जगदीशन को भी टीम में शामिल किया गया है. साथ ही श्रेयस गोपाल और के साई तेजा जैसे खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं.
भारतीय क्रिकेट के डोमेस्टिक सीजन 2026-27 की शुरुआत दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) से हो रही है. यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा, जो 10 सितंबर तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसके सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेले जाएंगे. नीचे देखें सभी टीमों की स्क्वाड…
🚨 CAPTAIN’s IN DULEEP TROPHY 2026:
Ruturaj Gaikwad – West Zone
Ishan Kishan – East Zone
Rajat Patidar – Central Zone
Tilak Varma – South Zone [Gaurav Gupta] pic.twitter.com/vh64oE5UOe— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरीप्पा और अमन खान.
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास.
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई, उर्विल पटेल, जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे.
रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, यश राठौड़, आयुष पांडे, आर्यन जुयाल, कुणाल सिंह राठौर, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अर्शद खान, ज़ीशान अंसारी, आर्यन पांडे, यश ठाकुर, नकेत भूते.
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…