IND vs PAK: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे. इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को ही अपडेट दे दिया था. शनिवार को अभिषेक शर्मा ने नेट्स में धुआंधार बल्लेबाजी की. देखें वीडियो...
अभिषेक शर्मा फिटनेस अपडेट.
Abhishek Sharma Fitness Update: रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर चल रहा सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है. अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. पेट में इंफेक्शन होने की वजह से अभिषेक शर्मा 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. इसके चलते अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी. संजू ने 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस दौरान अभिषेक शर्मा अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया शुक्रवार को ही कोलंबो पहुंच गई थी. शनिवार को भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने कोलंबो के मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नेट्स में छक्के-चौके बरसाते दिखाई दिए. ट्रेनिंग के दौरान अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट और कंफर्टेबल दिखाई दिए. अभिषेक शर्मा ने खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की. उन्होंने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार स्पिन गेंदबाजों का सामना किया. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने मैदान के कोने-कोने में लंबे-लंबे छक्के लगाए. उनकी ट्रेनिंग सेशन के वीडियो और फोटोज भी भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अभिषेक शर्मा को लेकर अपडेट दिया था. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा मैच खेलें, तो उन्हें खिला देते हैं. दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में खेलें, क्योंकि वे बेस्ट के सामने खेलना चाहते हैं. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इशारों-इशारों में कंफर्म कर दिया कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने जरूर उतरेंगे.
Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…
MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…
पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…
DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…
CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…
CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…