<
Categories: बिहार

Launda Naach Video: चैता के रंग में रंगे लालू यादव, राबड़ी आवास पर हुआ ‘लौंडा नाच’, किसके कहने पर सजी महफिल

पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच का भव्य आयोजन हुआ. कलाकार भुटकुन मिश्रा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर रविवार की शाम एक अलग ही रंग में रंगा नजर आया. इस मौके पर पारंपरिक ‘चैता’ का आयोजन किया गया, जहां सुर और ताल के बीच बिहार की माटी की खुशबू बिखरी देखी गई. खास बात यह रही कि इस बार यह महफिल लालू प्रसाद यादव की खास पसंद पर सजी थी, जिसे उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बखूबी परवान चढ़ाया.

बिहारी कलाकारों का जलवा

महफिल की जान रहे मशहूर कलाकार भुटकुन मिश्रा, जिन्होंने अपने खास अंदाज में चैता गाकर समां बांध दिया. लालू प्रसाद यादव खुद इस दौरान इस आयोजन का मजा लेते नजर आए. इस आयोजन में बिहार की परंपरा के अनुसार, ‘लौंडा नाच’ का आयोजन किया गया था, जिसने कार्यक्रम में लोक संस्कृति का तड़का लगा दिया.

आरजेडी कुनबा एक साथ

इस आयोजन में सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि आरजेडी (RJD) के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी इस सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बने. राजनीति की गहमागहमी से दूर, यहां हर कोई संगीत के आनंद में डूबता हुआ नजर आया. आपको बताते चलें कि तेजस्वी यादव ने खुद पूरी व्यवस्था संभाली और मेहमानों की मेजबानी की.

राबड़ी आवास में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच जदयू में अलग उदासी छाई हुई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. रिपोर्टों के मुताबिक, वह सोमवार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा देंगे. इस बात की पुष्टि JDU विधायक अनंत कुमार सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि हालांकि हर कोई चाहता है कि ऐसा न हो लेकिन नीतीश कुमार किसी की सलाह नहीं मान रहे हैं और सोमवार को अपना इस्तीफ़ा दे ही देंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Koffee With Karan Season 9: कॉफी विद करण’ का आखिरी कप बाकी, करण जौहर ने 22 साल बाद शो को कहा अलविदा

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…

Last Updated: September 30, 2026 15:39:50 IST

ICC ODI Ranking में बड़ा उलटफेर! विराट कोहली की तूफानी पारी से हिल गई नंबर-1 की कुर्सी, जानिए किस नंबर पर हैं हिटमैन

ICC ODI Ranking में बड़ा फेरबदल हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में 139…

Last Updated: September 30, 2026 15:27:54 IST

Mr. Faisu Wedding Card: जन्नत जुबैर नहीं… कौन है फैजू की दुल्हन? निकाह का कार्ड हुआ वायरल; डेट भी हुई रिवील

Mr. Faisu Wedding Card Goes Viral: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी की खबरें…

Last Updated: September 30, 2026 14:38:53 IST

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST