<
Categories: क्रिकेट

MI vs KKR: रोहित शर्मा की धांसू फिफ्टी, रिकेल्टन का पचासा, मुंबई इंडियंस का जीत से आगाज

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 220 रन बना सकी जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में ही चेज कर लिया. रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी जड़ी.

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया और इस मैच में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 220 रन बना सकी जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में ही चेज कर लिया.  रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी जड़ी. 15 साल बाद मुंबई ने ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की है. आखिरी बार टीम ने साल 2012 में ही ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 40 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. फिन एलन ने तेज शुरुआत देते हुए 17 गेंदों पर 37 रन ठोके, जबकि कैमरन ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन की छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली.  मिडिल ऑर्डर में अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को मजबूती दी.

शार्दुल ठाकुर के 3 विकेट

अंत में रिंकू सिंह 33 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अंत के ओवरों में कुल 4 चौके मारे उनके अलावा रामनदीप सिंह 4 रन पर नॉट आउट लौटे. इस तरह केकेआर ने आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर एक मजबूत टोटल खड़ा किया. मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए. हार्दिक पंड्या ने भी 1 विकेट अपने नाम किए. कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस मुकाबले में खराब रही.

रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी

चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 38 गेंदों में कुल 78 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के मारे. रयान रिलेक्टन ने भी शानदार खेल दिखाया और 43 गेंदों में 81 रन ठोके.  सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने 2 अंक दर्ज कर लिए.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Asian Games Medal Tally 2026: एक ही दिन में आए 4 गोल्ड, भारत को अब तक मिले 58 पदक… देखें पूरी लिस्ट

Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…

Last Updated: September 30, 2026 16:21:57 IST

EPFO New Rule: EPFO ने बढ़ाई PF वेज सीलिंग, अब हर महीने कितनी सैलरी कम आएगी? जानें हिसाब

EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…

Last Updated: September 30, 2026 16:11:59 IST

Wamiqa Gabbi Viral Video: ‘आप चिल्लाकर…’ पैपराजी पर भड़कीं वामिका गब्बी, कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो

Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से…

Last Updated: September 30, 2026 15:50:40 IST

Asian Games 2026: बारिश के कारण नहीं हुआ क्रिकेट का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? 2022 में भारत ने जीता था गोल्ड, अब बदल गया है नियम

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में बारिश की वजह से बिना खेले ही टीमें सेमी-फाइनल…

Last Updated: September 30, 2026 15:49:04 IST

Koffee With Karan Season 9: कॉफी विद करण’ का आखिरी कप बाकी, करण जौहर ने 22 साल बाद शो को कहा अलविदा

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…

Last Updated: September 30, 2026 15:39:50 IST

ICC ODI Ranking में बड़ा उलटफेर! विराट कोहली की तूफानी पारी से हिल गई नंबर-1 की कुर्सी, जानिए किस नंबर पर हैं हिटमैन

ICC ODI Ranking में बड़ा फेरबदल हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में 139…

Last Updated: September 30, 2026 15:51:54 IST