वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):
राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में भारतीय खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर भारतीय वेटलिफ्टर। वेटलिफ्टिंग में तीसरे दिन अचिंता शेउली ने भारत के लिए तीसरा गोल्ड और छठा मेडल जीत लिया है। अंचिता ने मेंस 73 KG भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
CWG 2022
स्नैच राउंड के पहले प्रयास में अचिंता ने 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। उन्होंने 143 किलो भारवर्ग के साथ स्नैच राउंड समाप्त किया। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी है। अचिंता शेउली ने हिदायत पर स्नैच राउंड के बाद पांच किलो की बढ़त बना रखी थी।
इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में अचिंता ने पहले प्रयास में 166 किलो का वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड (CWG 2022) भी है। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 170 किलो उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। तीसरे प्रयास में एक बार फिर उन्होंने 170 किलो वजन उठाया और अपने ही रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। साथ ही गोल्ड मेडल भी पक्का किया।
अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन समेत कुल 313 किलो वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में रिकॉर्ड भी है। अचिंता के नाम अब स्नैच राउंड में कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड, क्लीन एंड जर्क राउंड में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और कुल वजन में भी कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड है।
रविवार को अचिंता और जेरेमी से पहले शनिवार को भारत ने चार मेडल भी वेटलिफ्टिंग में ही जीते थे। महिलाओं में अपने-अपने भारवर्ग कैटेगरी में मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड और बिंदियारानी देवी ने रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में अपने-अपने भारवर्ग में संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
बात करें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) की पदक तालिका की तो अचिंता के गोल्ड मेडल के बाद भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और कनाडा हैं। अब भारत की झोली में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।
20 साल के अचिंता ने 2021 ताशकंद जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 73 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता था। 2019 कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और 2021 ताशकंद कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 73 किलो भारवर्ग में ही स्वर्ण जीता था।
ये भी पढ़ें : भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज पर जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की सराहना की
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube