<

सूर्यकुमार यादव से रिलेशनशिप पर खुशी मुखर्जी का नया खुलासा, एक्ट्रेस ने बताई रिश्ते की सच्चाई

Khushi Mukherjee On Suryakumar Yadav: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि सूर्यकुमार यादव पहले उन्हें काफी मैसेज किया करते थे. जानें अब खुशी मुखर्जी ने क्या कहा...

Khushi Mukherjee On Suryakumar Yadav: बॉलीवुड और टेलीविजन की एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने हाल ही में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है. अब खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी है. NDTV  से बातचीत करते हुए खुशी मुखर्जी ने कहा, ‘क्या एक फ्रेंड की तरह हम बात नहीं कर सकते?’ खुशी मुखर्जी के हालिया बयान से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के फैंस की को राहत मिली.

दरअसल, खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया था, जिसने क्रिकेट की दुनिया में हलचल पैदा कर दी थी. एक इंटरव्यू के दौरान खुशी ने कहा था कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े हुए थे. उन्होंने दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें खूब मैसेज किया करते थे. खुशी के इस बयान को लेकर कई अलग-अलग मतलब निकाले जाने लगे. सूर्यकुमार यादव पिछले लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे. ऐसे में खुशी के बयान से उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

खुशी ने सफाई में क्या कहा?

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने सफाई देते हुए बताया कि उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच रोमांटिक रिश्ते जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया और सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया. खुशी ने कहा कि पहले सूर्यकुमार यादव से उनकी बातचीत एक दोस्त की तरह होती थी. अब नहीं होती है. उन्होंने कहा कि इस विवाद के बाद भी उनकी सूर्यकुमार यादव से कोई बात नहीं हुई है. खुशी ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि एक दोस्त की तरह सूर्यकुमार ने उनसे एक मैच की हार के बाद उनसे बात की थी. इस दौरान खुशी ने दावा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया है.

पहले खुशी ने क्या बयान दिया था?

खुशी मुखर्जी ने एक इवेंट में किसी सवाल का जवाब देते हुए कहा था, ‘मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती. मेरे पीछे काफी क्रिकेटर पड़े हैं. सूर्यकुमार मुझे काफी मैसेज करते थे. अब हम ज्यादा बात नहीं करते. मैं उनसे अपना नाम जोड़ना भी नहीं चाहती. मुझे मेरे से जुड़े किसी लिंकअप की खबरें पसंद नहीं हैं.’ 

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी मुखर्जी का जन्म 24 नवंबर, 1996 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की. वह अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बातचीत के लिए जानी जाती हैं. खुशी मुखर्जी ने फिल्मों के अलावा रियलिटी शो और बोल्ड वेब सीरीज में भी काम किया है. खुशी ने साल 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुराई से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों जैसे डोंगा प्रेमा और हार्ट अटैक के साथ ही हिंदी फिल्म श्रृंगार में दिखाई दीं. खुशी मुखर्जी को छोटे पर्दे और रियलिटी शो से उनकी असली पहचान मिली. उन्होंने एमटीवी के स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 में भी हिस्सा लिया, जिससे वह युवाओं के बीच ज्यादा पॉपुलर हो गईं. खुशी मुखर्जी बालवीर रिटर्न्स में ज्वाला परी के रूप में और पौराणिक ड्रामा कहत हनुमान जय श्री राम जैसे पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं. 

कई बार विवादों में रहीं खुशी

खुशी मुखर्जी एडल्ट थीम वाली इंडियन वेब सीरीज का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं. वह अक्सर अपने बयानों, फैशन सेंस और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर विवादों में रहती हैं. इसके अलावा वह बोल्ड वेब सीरीज में काम करने की वजह से भी कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं. हालांकि इसके बावजूद वह अपने बेबाक बयानों से पीछे नहीं हटती हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST