MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक चोर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करके खुद पहनता था. उसकी हरकतों को सुन पुलिस भी हैरान रह गई.
MP News
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक चोर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करके खुद पहनता था. उसकी हरकतों को सुन पुलिस भी हैरान रह गई. जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी की छानबीन शुरू की गई. आरोपी तक उसके श्रमिक कार्ड के जरिए पुलिस पहुंची थी. पुलिस जब आरोपी के घर उसे तलाशते हुए पहुंची तो उस वक्त आरोपी घर पर सो रहा था. आरोपी ने कुबूल किया कि वह विभिन्न इलाकों में इस तरह की वारदात को अजाम दे चुका है. आरोपी लेडीज गारमेंट्स चोरी करके पहनकर घूमता था. आरोपी के घर से पुलिस को कई अंडर गारमेंट्स मिले हैं. इससे पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का ध्यान इस घटना पर गया.
मामला मंगलवार देर रात का है. अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेयरी संचालक ने अपने घर की बालकनी में संदिग्ध गतिविधि देखी. रात करीब 12 बजे बालकनी में हलचल और परछाई नजर आई. इसके बाद जब घर के मालिक को भनक लगी तो उन्होंने चोर को ललकारा. इतने में आरोपी अंडर गारमेंट्स लेकर मौके से फरार हो गया. मौके से भागते वक्त चोर का श्रमिक कार्ड घटनास्थल पर ही गिर गया. इस पर दीपेश नाम लिखा हुआ था. इसी के जरिए कोलार पुलिस दोपहर आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उस वक्त भी वह महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहनकर सो रहा था. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है.
पीड़ित ने पुलिस से कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी मंदाकिनी कॉलोनी में हुई थी. आरोपी के घर से चुराए गए अंडर गारमेंट्स को आरोपी के घर से पुलिस को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरह की घटनाओं को और कहां-कहां अंजाम दिया है. इस तरह की अजोबोगरीब मामले को सुनकर लोगों में चर्चा होने लगी है. यह मामला सुन एक तरह लोग इसे मजाकिया अंदाज में बातें करके खुश हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे गंभीर मामला बताया जा रहा है. तो कुछ लोग इस मामले को साइको वाला भी कह रहे हैं. फिलहाल, जो भी हो आरोपी से पुलिस पूरी जानकारी लेने में जुटी है और जल्द ही इसके पीछे की वजह को भी बताया जा सकता है.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…