<

कौन हैं अफगानिस्तान के वो 2 खिलाड़ी जिन्होने बल्ले से मचाया बवाल? दो बार की विश्व विजेता टीम को चटाया धूल; बना डाले कई रिकॉर्ड्स

AFG VS WI: अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत लिया है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने कमाल का प्रर्दशन किया. उन्होने कई रिकॉर्ड्स बनाए.

AFG vs WI: सभी टीमें 2026 T20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं. लगभग हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलकर प्रैक्टिस कर रही है. 19 जनवरी को दुबई में शुरू हुई अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज भी इसी सीरीज का हिस्सा है. इस मैच में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मुराबले में इब्राहिम जादरान और दरविश रसूली ने कमाल का प्रर्दशन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

इब्राहिम जादरान की कमाल की बल्लेबाजी

मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान  के बल्लेबाज  इब्राहिम जादरान और दरविश रसूली के बीच तीसरे विकेट के लिए बनी रिकॉर्ड 162 रन की साझेदारी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही. जादरान ने 56 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. वहीं रसूली ने 59 गेंदों में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली. अफगानिस्तान ने 3 विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

इब्राहिम जादरान आखिर तक नाबाद रहे और 56 गेंदों पर 87 रन बनाए. 155.35 के स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. यह T20I क्रिकेट में इब्राहिम जादरान का सबसे बड़ा स्कोर है. यह T20I क्रिकेट में उनका लगातार चौथा अर्धशतक भी है. इसके साथ ही, वह 14 अर्धशतकों के साथ अफगानिस्तान के सबसे ज़्यादा T20I अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस मामले में मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा.

सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

जादरान के अलावा, दरविस रसूली ने भी अपना सबसे ज़्यादा T20I स्कोर बनाया, उन्होंने 59 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. रसूली ने जादरान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 162 रन की पार्टनरशिप की, जो T20I में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा है. उन्होंने असगर अफगान और हज़रतुल्लाह जजई का पहले का रिकॉर्ड तोड़ा.

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिन गेंदबाज राशिद खान (2 विकेट, 19 रन) और मुजीब उर रहमान (2 विकेट, 29 रन) ने शीर्ष क्रम को पूरी तरह दबाव में रखा. हालांकि डेब्यू मैच खेल रहे क्वेंटिन सैम्पसन (30 रन) और गुडाकेश मोटी (28 रन) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन टीम 9 विकेट पर सिर्फ 143 रन ही बना सकी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UGC Protest Case: राहुल-अखिलेश को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, यूजीसी विरोध केस पर लगी रोक

Delhi High Court order: 6 फरवरी को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर…

Last Updated: March 23, 2026 23:04:37 IST

Muralitharan vs Samson: संन्यास के 12 साल बाद भी मुरलीधरन का वही खौफ! संजू को अपनी फिरकी से किया पस्त, देखते रह गए धोनी

Sanju Samson CSK: मुरली की फिरकी और धोनी की फुर्ती! 12 साल बाद भी नहीं…

Last Updated: March 23, 2026 23:00:38 IST

ईरान का शहजादा, पटना की मिट्टी में दफन, जानें बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH के जमीन का मुगल कनेक्शन

PMCH History: पटना में मिर्ज़ा मुआफ़ शाह का बसना और उनके द्वारा किए गए कार्य…

Last Updated: March 23, 2026 22:47:11 IST

LPG Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट संकट का एल.पी.जी पर असर! सिलेंडर हुआ महंगा या मिली राहत? अभी जानें

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 23, 2026 22:32:13 IST

रील्स का चस्का पड़ा भारी! आधी रात रिक्की राय ने नचाई लम्बोर्गिनी, दिन में पुलिस ने निकाली डॉन के बेटे की हेकड़ी

Ricky Rai Lamborghini Stunt: यह घटना बेंगलुरु की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक, MG…

Last Updated: March 23, 2026 22:11:06 IST

घर पर अपने होठों को बनाएं नेचुरल पिंक, नहीं लगानी पड़ेगी लिप्स्टिक, सॉफ्ट और गुलाबी रहेंगे होंठ

पुराने समय से ही घी को भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा माना जाता है.…

Last Updated: March 23, 2026 21:08:51 IST