<

Ajinkya Rahane: ज्यादा स्मार्ट बनना पड़ा भारी! इस खिलाड़ी को बाहर रखने पर भड़के रहाणे? गंभीर और सूर्या की रणनीति की खोली पोल

अक्षर पटेल को बाहर करने पर भड़के रहाणे! सूर्या और गंभीर की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल. क्या 'ओवर-स्मार्टनेस' से हारा भारत? रयान टेन डोएशेट का बड़ा खुलासा. पढ़े यहां

इंडियन क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद सबसे ज़्यादा चर्चा ऑलराउंडर अक्षर पटेल की हुई. उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंडियन टीम मैनेजमेंट के फैसले पर हैरानी जताई.

‘मैं सच में हैरान हूं’

अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर पटेल नहीं खेले. मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है. सुंदर एक अच्छे खिलाड़ी हैं. उनके खिलाफ कुछ नहीं है, लेकिन अक्षर अलग-अलग हालात में अच्छा कर रहे हैं. कभी-कभी मुझे लगता है कि जब आप सिलेक्शन में बहुत ज़्यादा स्मार्ट होते हैं, तो यह उल्टा पड़ सकता है. आप सुंदर को इसलिए लाए क्योंकि साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर में बहुत सारे लेफ्ट-हैंडर हैं.’

अक्षर को क्यों बाहर किया गया?

उन्होंने कहा, ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ऑफ-स्पिनर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करेंगे. अक्षर का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. हम सभी ने केशव महाराज को देखा है. आपको अपनी टीम में एक बेहतरीन खिलाड़ी को खिलाने की जरूरत है जिसने पहले आपके लिए अच्छा प्रदर्शन किया हो. उप-कप्तान होने के बावजूद अक्षर को प्लेइंग XI से बाहर रखना सही नहीं है.’ 

असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल को प्लेइंग XI से बाहर करने के पीछे टीम इंडिया की स्ट्रैटेजी का खुलासा किया. डोएशेट ने कहा, “यह फैसला टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण काफी सोच-विचार के बाद लिया गया था. बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर टीम इंडिया के लिए बड़े खतरे थे. इसलिए, टीम ने एक ऑफ-स्पिन ऑप्शन को प्राथमिकता दी जो पावरप्ले में काम आ सके. हमें लगा कि वाशिंगटन पावरप्ले में अक्षर से ज्यादा असरदार गेंदबाज हो सकता है, इसीलिए उसे मौका दिया गया.’

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST

इनसाइड स्टोरी: क्या कमजोर पड़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग? गोल्डी की बगावत और अनमोल की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर!

Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…

Last Updated: April 5, 2026 17:48:42 IST