<
Categories: खेल

भारत के खिलाड़ियों से क्यों छीनी जा रही है सरकारी नौकरी? भारत की सरकार ने रख दी शर्त; क्रिकेट या फिर वर्दी!

Akash Deep Mukesh Kumar DSP: बिहार सरकार ने क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को डीएसपी बनाया था. नए नोटिफिकेशन में दोनों खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी नई शर्त लागू की गई है.

Akash Deep Mukesh Kumar DSP: क्रिकेट के मैदान पर बिहार का नाम रोशन करने वाले स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को हाल ही में डीएसपी की जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया गया था. लेकिन अब सरकारी नौकरी को लेकर एक नया मोड़ सामने आ गया है. बिहार सरकार ने दोनों क्रिकेटर्स समेत हाल ही में सरकारी नौकरी पाने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक शर्त रख दी है. जिसे पूरा करना नौकरी बरकरार रखने के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है. अगर सरकार का ये नियम नहीं माना गया तो सरकारी नौकरी संकट में पड़ सकती है. 

सरकारा ने खिलाड़ियों के सामने क्या रखी शर्त?

दरअसल, बिहार सरकार ने अब क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की सक्रियता को सरकारी नौकरी से जोड़ दिया है. गृह विभाग की हाल में अधिसूचना के मुताबिक, आकाशदीप और मुकेश कुमार को पांच साल का बॉन्ड भरना होगा. इसके तहत दोनों खिलाड़ियों को अगले 5 सालों तक बॉन्ड भरना होगा. इसके तहत दोनों खिलाड़ियों को सक्रिय तौर पर क्रिकेटर बने रहना और टूर्नामेंट्स भी हिस्सा लेना जरूरी होगा. डिएसपी की जिम्मेदारी के साथ अब क्रिकेट का मैदान छोड़ना भी आसान नहीं होने वाला है. सरकार पद पर बरकरार रहने के लिए खेलना भी जरूरी होगा. 

अगर नहीं मानी शर्त तो जाएगी नौकरी

डीएसपी की वर्दी पहनने के बाद भी आकाशदीप और मुकेश कुमार का क्रिकेट से रिश्ता खत्म नहीं होगा. सरकारी सेवा के दौरान दोनों को लगातार एक्टिव प्लेयर के तौर पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना होगा. अगर उन्होंने बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया या क्रिकेट से दूरी बना ली, तो उसका सीधा असर उनकी सरकारी नौकरी पर पड़ सकता है. ऐसे में मैदान पर सक्रिय रहना उनके लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि अपनी सरकारी नौकरी भी बचाए रखना है. 

ये भी पढ़ें: स्मार्ट क्लास में अचानक बजने लगा भोजपुरी गाना, शिक्षक ने रोका तो छात्र ने कर दी पिटाई, जानें पूरा मामला

चोटिल होकर बाहर हुए खिलाड़ी

हालांकि, फिलहाल दोनों गेंदबाज चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आकाशदीप और मुकेश कुमार को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. आकाशदीप ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2025 में ओवल के मैदान पर खेला. वहीं, मुकेश कुमार ने 2023 के वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था, जबकि उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था.

ये भी पढ़ें: 2 साल तक FIR नहीं… हिरासत में श्रवण की मौत पर Supreme Court ने उठाए सवाल, CBI जांच के साथ दिए ये आदेश

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…

Last Updated: October 13, 2026 22:21:53 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST