<

Alyssa Healy Retirement: T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने लिया संन्यास, इस दिन अपना आखिरी मैच खेलेंगी एलिसा हीली

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. एलिसा हीली फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज खेलेंगी. जानें कैसा रहा एलिसा का करियर...

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि वह फरवरी-मार्च में भारतीय टीम के खिलाफ अपनी आखिरी मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलेंगी. इसके बाद अपने 15 साल के क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगी. एलिसा के इस ऐलान के बाद ये साफ हो गया कि वो अपने पति यानी ऑस्ट्रेलियाई मेंस टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से पहले क्रिकेट छोड़ देंगी. वह भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेंगी, लेकिन टी20 सीरीज से दूर रहेंगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को महिला विश्व कप की तैयारी करनी है.

एलिसा हीली ने अपने 15 साल के करियर में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. साथ ही विकेट के पीछे से 275 से ज्यादा डिसमिसल भी किए हैं. एलिसा हीली महिला क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं.

हीली ने क्यों लिया संन्यास?

35 साल ही एलिसा हीली ने मंगलवार को विलो टॉक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह कई महीनों से रिटायरमेंट के बारे में सोच रही थी, क्योंकि कई सालों तक हाई लेवल पर खेलने के बाद उन्हें महसूस हो रहा था कि उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता (Competitive Edge) धीरे-धीरे कम हो रही है हीली ने कहा, ‘मिली जुली भावनाओं के साथ मैं कह रही हूं कि आने वाली भारत सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी होगी.’ हीले ने बताया कि वह महिला टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगी. इसके चलते वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी नहीं खेलेंगी.

8 बार की विश्व विजेता हैं एलिसा हीली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर एलिसा हीली का करियर बेहद शानदार रहा है. अपने करियर के दौरान एलिसा ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीती हैं. इसमें 2 बार का वनडे वर्ल्ड कप और 6 बार टी20 वर्ल्ड की जीत शामिल है. एलिसा हीली 2022 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं थी. एलिसा हीली ने साल 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. एलिसा ने लंबे समय तक मेग लैनिंग की कप्तानी में खेला. मेग लैनिंग के रिटायरमेंट के बाद एलिसा हीली 2023 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान बनाई गईं.

एलिसा के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 123 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 11 पारियों में एलिसा के बल्ले से 3,563 रन आए हैं. इसके अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 162 मैचों की 143 पारियों में 3,054 रन बनाए हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में एलिसा ने सिर्फ 10 मैच खेले हैं, जिनमें 16 पारियों में 489 रन बनाए हैं.

एलिसा हीली की आखिरी सीरीज का शेड्यूल?

भारत की महिला क्रिकेट टीम को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 T20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलेगी. T20 सीरीज 15 से 21 फरवरी के बीच खेली जाएगी. इसके बाद 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. फिर पर्थ में 6 मार्च को इकलौता टेस्ट खेला जाएगा, जो एलिसा हीली के करियर का आखिरी मैच होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST