<

पत्नी का संन्यास, पति हुआ इमोशनल, कौन हैं एलिसा हिली के हमसफर? क्रिकेट मैदान से शुरू हुई थी लव स्टोरी

एलिसा हिली के संन्यास के बाद उनके पति मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया पर एलिसी की तस्वीर शेयर की और लिखा कि तुम पर गर्व है. एलिसा के लिए प्रधानमंत्री ने भी पोस्ट किया.

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने मंगलवार को अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया. वह भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना बंद कर देंगी. इस सीरीज में हीली तीन वनडे, तीन टी20 और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी और अपने करियर का अंत घरेलू दर्शकों के सामने करेंगी. उनके संन्यास की खबर के बाद उनके पिता और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पोस्ट किया है.

हीली के संन्यास की खबर पर क्रिकेट जगत और उनके साथी खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी. उनके साथी और ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हीली के इंग्लैंड के खिलाफ शतक की तस्वीर शेयर कर उनके करियर का जश्न मनाया और लिखा, “Proud of ya”. ‘यानी तुम पर गर्व है.’

allysa healy

2023 में हुई थी दोनों की शादी

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मिचेल स्टार्क की  लव स्टोरी क्रिकेट फील्ड के साथ ही गहरी फ्रेंडशिप में बदल गई थी. दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में शादी के बंधन में बंधे. शादी की रस्में बेहद निजी और परिवार तक ही सीमित रखी गईं, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे. एलिसा के अपने करियर में व्यस्त रहने के बावजूद हमेशा मिचेल का सपोर्ट मिला वहीं मिचेल ने भी हीली की उपलब्धियों पर गर्व जताया.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भी की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी हीली की तारीफ की और कहा कि उन्होंने महिला क्रिकेट को बहुत आगे बढ़ाया है. उन्होंने यह भी कहा कि हीली एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान रही हैं और भविष्य में वह एक शानदार क्रिकेट कमेंटेटर बन सकती हैं. एलिसा हीली का करियर क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा और उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक पर क्या मिलेगा MBBS? एडमिशन की सच्चाई और ये है बेहतर विकल्प

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…

Last Updated: April 6, 2026 13:53:32 IST

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…

Last Updated: April 6, 2026 13:51:48 IST

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST