पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ ने टीम में चुने जाने के बावजूद खेलने से इनकार कर दिया. मुख्य कोच डैरेन सैमी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है.
अल्जारी जोसेफ ने खेलने से किया इंकार.
वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ ने चयन होने के बावजूद सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है. इससे पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया था कि जोसेफ निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन मुख्य कोच डैरेन सैमी ने इस मामले पर खुलकर जानकारी दी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शनिवार से टारूबा में खेला जाएगा.
डैरेन सैमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अल्ज़ारी जोसेफ हाल ही में चोट से उबरकर लौटे थे और उन्हें टीम में चुना भी गया था. इसके बावजूद उन्होंने चयन स्वीकार नहीं किया. सैमी ने कहा कि यह फैसला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है और अब इस मामले पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक ही आगे का निर्णय लेंगे. उन्होंने माना कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज का बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए बड़ा नुकसान है.
जोसेफ की कमी, लेकिन गेंदबाजी पर पूरा भरोसा
अल्ज़ारी जोसेफ अब तक वेस्टइंडीज के लिए 42 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 130 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में भी वेस्टइंडीज के पास शामार जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, जस्टिन ग्रीव्स, कीमो पॉल, जोमेल वारिकन, जोशुआ बिशप और कप्तान रोस्टन चेज़ जैसे गेंदबाज मौजूद हैं.
पाकिस्तान को चुनौती देने का भरोसा
डैरेन सैमी ने कहा कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण में किसी भी टीम के खिलाफ 20 विकेट लेने की क्षमता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं बल्लेबाजों ने भी श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में बेहतर खेल दिखाया है. सैमी को उम्मीद है कि यदि बल्लेबाज लगातार रन बनाएंगे और गेंदबाज अपना प्रदर्शन दोहराएंगे तो वेस्टइंडीज पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी चुनौती पेश करेगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.
Virat Kohli on LinkedIn: विराट कोहली के पहले लिंक्डइन पोस्ट की चर्चा तेज. जानें उनके…
UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने त्योहारों के मौसम को देखते…
Niti Taylor: एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते…
IND vs WI 4th T20I 2026 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20…
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर नहीं बढ़ते. हम दुनिया…
Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस…