<
Categories: मनोरंजन

Jana Nayagan OTT Release Date: एक्टर विजय की ‘जन नायकन’ फिल्म कब आएगी OTT पर रिलीज, नोट कर लें डेट!

कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'जय नायकन' के थिएटर रिलीज के लगभग तीन से चार सप्ताह बाद OTT पर आने की संभावना जताई जा रही है.

Jana Nayagan OTT Release Date: थलापति विजय की मूवी ‘जन नायकन’ की सिनेमा के पर्दे पर जबरदस्त शुरुआत हुई है. गुरुवार (23 जुलाई, 2026) को रिलीज हुई यह मूवी अब तक के आकंड़ों में 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है. देशभर में 13, 067 सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म तेजी से कमाई में इजाफा कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली यह मूवी कब ओटीटी पर रिलीज होगी? यह सवाल भी लोगों के जेहन में उठने लगा है. 

स्ट्रीमिंग राइट्स  को लेकर अटकलें

फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. पहले ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्राइम वीडियो लगभग 110 करोड़ रुपये में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था, हालांकि, फ़िल्म की रिलीज शेड्यूल में कई बार देरी और पायरेसी लीक के कारण यह डील नहीं हो पाई थी.

पायरेसी लीक ने डाला असर

मूवी ‘जन नायकन’ के राइट्स को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. पहले ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्राइम वीडियो लगभग 110 करोड़ रुपये में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था. 

वहीं, फिल्म के रिलीज में देरी होने और पायरेसी लीक होने के बाद यह डील साइन नहीं किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ‘जी 5’ (Zee 5) इसे लेकर बातचीत कर रही है. 50 करोड़ के ऑफर के साथ इस मूवी को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात हो रही है. हालांकि अभी ना तो ‘जी 5’ ने और ना मेकर्स ने इसे ऑफिशियल किया है. लेकिन अगर यह डील साइन होती है, तो आप ‘जी 5’ पर ‘जन नायकन’ देख सकते हैं.

OTT पर रिलीज का समय?

जानकारी के अनुसार, फिल्म के थिएटर रिलीज के लगभग तीन से चार सप्ताह बाद OTT पर आने की संभावना जताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में 14 अगस्त से स्ट्रीमिंग शुरू होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस को मेकर्स के ऐलान का इंतजार करना होगा.

क्या है स्टार कास्ट

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ में थलपति विजय मुख्य किरदार निभा रहे हैं. वहीं, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Kal ka Rashifal 14 अक्टूबर 2026, बुधवार: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…

Last Updated: October 13, 2026 15:54:10 IST

France Cyber Attack: हैकर्स ने सुपरमार्केट के फ्रिज का तापमान 50°C तक बढ़ाया, खराब हुआ खाना

French supermarket hacked: फ्रांस के सुपरमार्केट पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है, जिसमें हैकर्स…

Last Updated: October 13, 2026 15:47:08 IST

‘मेरे करीबियों ने…’ सगाई तोड़ने के बाद फिर पृथ्वी शॉ और आकृति का हुआ पैचअप, बताई ब्रेकअप की वजह

आकृति अग्रवाल और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी सगाई तोड़ने के बाद सुलह कर…

Last Updated: October 13, 2026 15:37:51 IST

Haryana Police Transfer List 2026: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 अफसरों का तबादला, Navdeep Virk को नई जिम्मेदारी

Haryana Police Transfer List 2026: हरियाणा में 13 IPS और 22 HPS समेत 35 पुलिस…

Last Updated: October 13, 2026 15:08:57 IST

Virat Kohli Joins LinkedIn: विराट कोहली का पहला पोस्ट वायरल, निवेश और बिजनेस को लेकर खोला अपना प्लान

Virat Kohli on LinkedIn: विराट कोहली के पहले लिंक्डइन पोस्ट की चर्चा तेज. जानें उनके…

Last Updated: October 13, 2026 14:46:35 IST

UPI MDR Charge: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर चार्ज, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने त्योहारों के मौसम को देखते…

Last Updated: October 13, 2026 14:03:27 IST