<

IND vs ENG: सेमीफाइनल की जंग में वरुण चक्रवर्ती बनेंगे ‘गेम-चेंजर’, भारतीय दिग्गज स्पिनर ने दिए खास टिप्स

Varun Chakravarthy: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने वरुण चक्रवर्ती को कुछ खास टिप्स दिए, जिससे वो सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अनिल कुंबले का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती अभी भी दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खतरा हैं. जानें कुंबले ने क्या सलाह दी...

Anil Kumble Tips For Chakravarthy: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस बड़े मुकाबले में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर सभी की निगाहें रहेंगी. वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं. इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने वरुण चक्रवर्ती को कुछ खास टिप्स दिए हैं. भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का कहना है कि अगर वरुण चक्रवर्ती दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर गेंदें ज्यादा डालें, तो उन्हें फायदा हो सकता है.

ESPNCricinfo पर चर्चा के दौरान अनिल कुंबले ने कहा, ‘मैंने उन्हें  (वरुण चक्रवर्ती) दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर गेंद डालते हुए ज्यादा नहीं देखा है.’ कुंबले ने आगे कहा कि उन्हें सटीक आंकड़े नहीं पता, लेकिन चक्रवर्ती अभी भी दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक गेंदबाज हैं. अनिल कुंबले का कहना है कि बल्लेबाज वरुण चक्रवर्ती का सामना करते समय यह समझने लगे हैं कि उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए. ऐसे में अगर वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर गेंद डालना शुरू कर दें, तो यह समस्या दूर हो सकती है, जिससे अंदर आने वाली गेंदें और भी ज्यादा असरदार हो जाएंगी.

कुंबले ने चक्रवर्ती को दी खास सलाह

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती दाएं हाथ के बल्लेबाजों को गेंद दूर डालने में सुधार कर सकते हैं, जिससे वो राइट हैंड बैटर्स के लिए ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे. कुंबले ने कहा कि बल्लेबाज हर बार वरुण की गेंदबाजी को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन शायद बैटर सिर्फ गेंद आने की उम्मीद करके खेल रहे हैं. बल्लेबाज गेंद को ढूंढने को कोशिश नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अनिल कुंबले ने सलाह दी कि वरुण चक्रवर्ती को उसे कुछ ऐसी गेंदें भी फेंकनी चाहिए, जो अंदर की ओर जाती हों और फिर वापस अंदर आती हों. 

वरुण को लेकर बॉलिंग कोच का बयान

भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मोर्कल ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती बड़ा प्रदर्शन करना चाहते हैं. इसके लिए वे लगातार नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं. मोर्ने मोर्कल ने कहा कि वो वरुण की प्रक्रिया का खुलासा नहीं कर सकते हैं. हालांकि वह वरुण चक्रवर्ती से कहते हैं कि वरुण के पास लगभग हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है. मोर्कल ने बताया कि उन्होंने वरुण से कहा है कि अगर किसी गेंद पर बाउंड्री लग भी जाए, तो जरूरी है कि उसे भूलकर पूरी ताकत से अगली गेंद पर फोकस करें. वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम के लिए बड़ा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिसके चलते वह थोड़ा दबाव महसूस करते हैं.

वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 7.66 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST