होम / IPL 2022: मुंबई का आईपीएल में खराब प्रदर्शन, अर्जुन तेंदुलकर को अबतक मौका न मिलने पर ये बोले पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

IPL 2022: मुंबई का आईपीएल में खराब प्रदर्शन, अर्जुन तेंदुलकर को अबतक मौका न मिलने पर ये बोले पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : April 18, 2022, 7:34 am IST

Arjun awaits IPL debut

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई शनिवार को लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले तक इस सीजन पांचों मुकाबले हार चुकी है थी। ऐस में मुंबई का मौजूदा सीजन में आगे का सफर काफी कठिन होने जा रहा है।
अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर अपनी राय व्यक्त की है। अजहरुद्दीन का मानना है कि टीम को अब अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को चांस देना चाहिए। पूर्व कप्तान ने टिम डेविड और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को लेकर भी मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Arjun awaits IPL debut

आप अर्जुन को चांस दे सकते हैं: अजहरुद्दीन
अजहरुद्दीन ने एक खेल वेबसाइट से कहा, ‘आपको कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाना होगा, जैसे आप अर्जुन को भी मौका दे सकते हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हो सकता है कि मैदान पर तेंदुलकर सरनेम टीम का भाग्य बदल दे। अगर आपने इतनी ऊंची कीमत पर डेविड को चुना है और अगर वह नहीं खेल रहा है, तो उसके टीम में होने का कोई फायदा नहीं है। यदि आपके पास खिलाड़ी हैं तो आप उन्हें बैठा नहीं सकते। यह खिलाड़ी के साथ भी अन्याय होगा।’

Arjun awaits IPL debut

अजहरुद्दीन ने माना कि नीलामी में प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को खरीदा, लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी कमजोर दिखी है। उनका मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा दबाव डालना टीम के लिए सही नहीं है। अजहरुद्दीन के मुताबिक बुमराह को गेंदबाजी की शुरुआत करनी चाहिए ताकि पावरप्ले में विकेट लेने के ज्यादा मौके बन सकें।

Also Read: IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Toss: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Also Read: Tricks To Secure Your Data In A Smart Way: स्‍मार्ट और आसान तरीके से ऐसे करें अपना डाटा सेफ

अर्जुन को IPL डेब्यू का इंतजार
अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन में चांस नहीं मिला। आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीदा था। 20 लाख बेस प्राइस वाले अर्जुन को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भी बोली लगाई थी। आईपीएल 2021 में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस का पार्ट थे।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

West Bengal board: पश्चिम बंगाल बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें सही तारीख व टाइमिंग- Indianews
America: ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’, पुलिस द्वारा अश्वेत व्यक्ति के गर्दन को घुटने से दबाने से हुई मौत- Indianews
Shaheed Bhagat Singh: शादमान चौक का नाम शहीद भगत सिंह हो, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर HC से मांगा और वक्त -India News
Samsung का अपकमिंग फोल्डेबल फोन इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स- Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मणिपुर में दोबारा मतदान की मांग की, EVM में तोड़फोड़-जबरन वोटिंग का लगाया आरोप -India News
Uttar Pradesh: ‘जय श्री राम’ लिखकर परीक्षा कर ली पास, मामला खुला तो प्रोफेसर हुए निलंबित- Indianews
Viral Video: बिना सीट बेल्ट के समुद्र किनारे SUV दौड़ाने लगा युवक, जानें फिर आगे क्या हुआ-Indianews
ADVERTISEMENT